फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: ठगी के शिकार युवक ने जान का बताया खतरा, दी शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। कालांवाली थाना क्षेत्र के गांव रोहण निवासी हरप्रीत सिंह दहिया ने अपने साथ हुई ठगी के मामले में आरोपियों से जान को खतरा बताते हुए रोड़ी थाना में शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


रोड़ी थाना पुलिस को दी शिकायत में हरप्रीत सिंह ने बताया कि वह चंडीगढ़ में प्राइवेट नौकरी करता है। अमनदीप सिंह निवासी खन्ना, जिला लुधियाना पंजाब, जसबीर सिंह निवासी गांव मल्लेवाला, जिला सिरसा व गुरप्रीत सिंह निवासी दुबई ने उसके साथ दुबई भेजने के नाम पर 1,74,000 रुपये लिए, लेकिन वीजा नहीं लगवाया।

जब उसने बार-बार वीजा की मांग की तो आरोपियों ने 1,00,000 रुपये उसे वापिस दे दिए। जब उसने बाकि के 74,000 रुपये वापस मांगे तो तीनों आनाकानी करने लगे। जब उसने सख्ती से रुपये की मांग की तो उसके साथ दुर्व्यवहार किया और धमकी दी। आरोपियों ने कहा कि जब हमारे पास पैसे होंगे, तब दे देंगे।
विज्ञापन


पैसे मांगने पर आरोपियों की ओर से उसे धमकी दी जा रही है, जिससे उसे जान का खतरा है। इससे पहले भी थाने में शिकायत दी गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। इस संबंध में रोड़ी थाना प्रभारी जनक का कहना है कि शिकायत मिली है। उन्होंने युवक को आश्वासन दिया कि इस मामले में जल्द आरोपियों को काबू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें