फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: चित्रों से दिया नशे से दूर रहने का संदेश

विज्ञापन
राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बप्पां में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर शपथ ग्रहण क
विज्ञापन
सिरसा। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बप्पां में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत रंगारंग गतिविधियों से हुई, जिसमें विद्यार्थियों ने चित्र बनाकर तंबाकू और नशे के विरुद्ध एक सशक्त संदेश दिया। चित्रकला प्रदर्शनी के माध्यम से विद्यार्थियों ने समाज को नशा मुक्ति की ओर प्रेरित करने का प्रयास किया।
विज्ञापन


कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के प्रोग्राम अधिकारी नरेश ग्रोवर ने कहा कि नशा हमारे जीवन का नाश करता है। यदि हमें संतुलित, स्वस्थ और सफल जीवन जीना है तो नशे से दूरी बनाकर रखनी चाहिए। उन्होंने तंबाकू, सिगरेट, शराब, गांजा, चिट्टा, हेरोइन आदि नशों के दुष्प्रभावों पर प्रकाश डाला और बताया कि ये आदतें मानसिक, शारीरिक और आर्थिक विनाश का कारण बनती हैं।

नरेश ग्रोवर ने कहा कि नशे की शुरुआत अक्सर शौक या प्रयोग के रूप में होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह लत बन जाती है, जो व्यक्ति को उसके परिवार, पढ़ाई और भविष्य से दूर कर देती है। उन्होंने विद्यार्थियों को संतुलित आहार, नियमित दिनचर्या और सकारात्मक सोच अपनाने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन


विद्यालय के प्रधानाचार्य शुभकरण शर्मा ने विद्यार्थियों से कहा कि नशे से जितना दूर रहेंगे, पढ़ाई और उज्ज्वल भविष्य के उतने ही करीब जाएंगे। उन्होंने मोबाइल की लत को भी आधुनिक नशे के रूप में बताया और कहा कि यदि हम इसका सही उपयोग करें तो यह ज्ञान का स्रोत बन सकता है। लेकिन दुरुपयोग से यह विनाश का कारण भी बन सकता है। इस मौके पर विद्यालय के शिक्षक प्रकाश सिंह, मनीष मेहता, भारत भूषण, रोहित, सुखविंदर सिंह, प्रदीप, प्रिंस छाबड़ा, विनीत बजाज, प्रवीण कुमार और अन्य स्टाफ सदस्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें