फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गायों से भरा ट्रक गुजरात ले जा रहा था व्यापारी, पुलिस ने पकड़ मामला किया दर्ज, ग्रामीणों ने किया थाने में हंगामा

विज्ञापन
पुलिस थाने में रोष प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
रानियां (सिरसा)। पुलिस ने शनिवार रात एक ट्रक में गायों को गुजरात ले जाने के मामले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। मामले की सूचना मिलते ही आसपास क्षेत्र के किसानों में रोष फैल गया। सुबह काफी संख्या में किसान एकत्रित होकर थाना परिसर में धरना प्रदर्शन व नारेबाजी करने लगे ओर मुकदमा वापस लिए जाने की मांग उठाई। स्थिति संभालने के लिए ऐलनाबाद डीएसपी जगत सिंह मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

धरनारत ग्रामीण व किसान सिकंदर सिंह रोड़ी, जसकरण सिंह कंग, गुरनाम सिंह झब्बर, गुरविंद्र भट्टी ने बताया कि शनिवार रात को एक ट्रक में 9 दुधारु गाय गुजरात ले जा रहे थे। इस दौरान पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया तथा गोकशी सहित विभिन्न धाराओं के तहत दो व्यक्तियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया। आरोप है कि जीवननगर में लगने वाले मेले को लेकर यह कार्रवाई रंजिशन की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने राजनीतिक दबाव के चलते यह मुकदमा दर्ज किया है। जो कि सरासर गलत है। दुधारू गाय को गोकशी के लिए ले जाना नामुमकिन है। जिन गाय को गुजरात ले जाया जा रहा था, उनके लिए हर प्रकार के प्रबंध किए हुए थे। फिर भी पुलिस ने दबाव में आकर उन पर झूठा मुकदमा दर्ज किया है। धरनारत लोगों की मांग है कि इस मामले की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच करके दोषी के खिलाफ उचित कार्रवाई की जाए। इसके पश्चात डीएसपी जगत सिंह, एसएचओ साधु राम ने किसानों के साथ बैठक की। किसानों की मांगों पर विचार करते हुए डीएसपी जगत सिंह ने सहमति प्रकट की। डीएसपी जगत सिंह ने किसानों के साथ तथ्यों की जांच के पश्चात धाराएं हटाने का आश्वासन दिया। पुलिस ने किसानों के बीच जाकर मामले के बारे जानकारी देते हुए कहा कि मामले में से गोकशी समेत संगीन धाराएं हटा दी गई हैं। आरोपियों की जल्द जमानत हो जाएगी। मामले में औपचारिकताएं पूरी होने के बाद मामला रद्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें