फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: मकान से 1.75 लाख रुपये चोरी की वारदात सुलझी, दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। सीआईए सिरसा पुलिस ने रानियां रोड स्थित गांधी कॉलोनी में हुए मकान से 1 लाख 75 हजार रुपये चोरी के मामले में वीरवार को आरोपी प्रीतम सिंह निवासी गांव कलासेर, जिला कैथल और सुखमंदर सिंह निवासी मुक्तसर साहिब पंजाब को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उसे चार दिन के रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन

डीएसपी संजीव बल्हारा ने बताया कि गांधी कॉलोनी निवासी सुरजीत कुमार ने शिकायत दी थी कि 7 सितंबर 2025 को दोपहर में घर लौटने पर उन्होंने पाया कि ताले टूटे हैं और अलमारी में रखे 1.75 लाख रुपये गायब थे। शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने मामले की जांच सीआईए सिरसा को सौंपी, जिसने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि उन्होंने राजस्थान में पांच और सिरसा में तीन चोरी की वारदात की हैं। दोनों आरोपी नशे के आदी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें