फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तापमान 44 डिग्री पार, जरूरत साढ़े चार करोड़ लीटर पानी की पर सप्लाई हो पा रहा है दो करोड़ लीटर

विज्ञापन
सुरतगड़िया चौक क्षेत्र में टैंकर मंगवाकर पानी भरते कॉलोनी वासी - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। अप्रैल माह में ही पिछले साल के सर्वाधिक तापमान का रिकॉर्ड टूटता नजर आ रहा है। बीते वर्ष 10 अप्रैल को अधिकतम तापमान 42 डिग्री दर्ज किया गया था। लेकिन इस वर्ष अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़ कर 44 डिग्री तक पहुंच गया है। ऐसे में पानी की खपत भी पहले से काफी अधिक बढ़ गई है। शहर में हर रोज साढ़े चार करोड़ लीटर पानी की आवश्यकता है लेकिन अब केवल दो करोड़ लीटर पानी की सप्लाई हो पा ही है। जिसके कारण शहर में पानी की किल्लत से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

सुबह 10 बजते ही तीखी धूप के कारण अधिकतम तापमान 40 डिग्री तक पहुंच रहा है। दोपहर के समय तापमान 44 डिग्री तक पहुंच रहा है। जिसके कारण शहर वासियों की परेशानी पहले के मुकाबले काफी अधिक बढ़ गई है। गर्मी से बचने के लिए लोग एसी और कूलरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। जिसके कारण बिजली निगम के फीडरों और ट्रांसफार्मरों पर भी लोड बढ़ना शुरू हो चुका है और अघोषित लंबे कट लगाए जा रहे हैं। हर रोज तापमान में बढ़ोतरी हो रही है ऐसे में अब बिजली और पानी के कारण भी लोगों को इस परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
45 एमएलडी पानी की खपत, सप्लाई हो रहा 20 एमएलडी
शहर के अनेक स्थानों में समय पर पेयजल सप्लाई नहीं छोड़ी जा रही है। अगर सप्लाई शुरू कर भी दी जाती है तो नलों से सिर्फ हवा ही निकलती है। पानी तो सारा मोटर खींच लेती है। शहर में रोजाना 45 एमएलडी (मिलीयन लीटर प्रतिदिन) पानी की आवश्यकता गर्मी के सीजन में पड़ती है। परंतु विभाग की ओर से 20 एमएलडी पानी छोड़ा जा रहा है। जिस कारण शहर के भादरा बाजार, वाल्मीकि चौक, रानियां रोड, डबवाली रोड सहित अनेक स्थानों में पेयजल व्यवस्था गड़बड़ाई हुई है। जानकारी के अनुसार पंजुआना जलघर से पूरी मात्रा में पानी सप्लाई होने के बाद जिले को 45 एमएलडी पानी की सप्लाई होनी शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

रोड और बाजार दिख रहे दोपहर के समय सुनसान
दोपहर के समय 44 डिग्री तापमान पहुंचने के कारण गर्म हवा लोगों को परेशान कर रही है। दोपहर के समय बाजार और नेशनल हाईवे तक सुनसान नजर आते हुए दिखाई दे रहे हैं। दोपहर के समय अधिक गर्मी होने व गर्म हवा के कारण दो पहिया वाहन चालकों को अधिक परेशानी उठानी पड़ रही है। वाहन चालक मुंह और हाथों को कपड़े से ढककर ही बाहर निकलते हुए नजर आ रहे हैं। ऐसे में दुकानों पर भी काम कम है।
सुरतगढ़िया चौक और बेगू रोड पर गहराया पेयजल संकट
पेयजल समस्या की शिकायत के लिए जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग ने एक कंट्रोल का निर्माण किया हुआ है। इस सेंटर पर फोन कर लोग पेयजल संबंधी शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। जानकारी के अनुसार रविवार को कंट्रोल रूम में सुरतगढ़िया चौक, रानियां रोड और बेगू रोड पर पिछले काफी दिनों से पेयजल सप्लाई नहीं आने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई। बता दें कि शनिवार को भी सुरतगढ़िया बाजार में भी बीते दिन पांच कॉलोनियों के लोगों ने जाम लगाया था लेकिन अभी तक उनकी समस्या का समाधान नहीं हो पाया है। कॉलोनीवासी दूसरी गलियों से पाइप डालकर पानी की सप्लाई लेने को मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

पेयजल सप्लाई समय पर दी जा रही है। शहर के जिस क्षेत्र से पेयजल संबंधी शिकायत प्राप्त होती है तो शीघ्र इसका निपटारा किया जाता है।
- मोहनलाल, जेई, जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी विभाग
मुख्यालय से आदेश मिलने के बाद कट लगाए जा रहे हैं। इसके बाद अगर कहीं पर फ्यूज उड़ने व अन्य कोई परेशानी आती है तो लाइट को बंद कर इसे सही किया जाता है।
- रविंद्र पाल, जेई बिजली निगम, सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें