फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी और आकर्षक रंगोली बनाई

विज्ञापन
घटना की जानकारी देता दुकानदार अनमोल।
विज्ञापन
सिरसा। नेशनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दिवाली का उत्सव शनिवार को धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने रंग-बिरंगी और आकर्षक रंगोली बनाई व इसके साथ ही छात्रध्यापकों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा को दर्शाते हुए रंग-बिरंगे व आकर्षक दीया की सजावट की। दीया सजावट प्रतियोगिता में सृष्टि, परविंद्र कौर व सिमरण और रंगोली मेकिंग प्रतियोगिता में परविंद्र कौर, रिंपल, सोनी व मंजू को क्रमश: प्रथम,द्वितीय व तृतीय स्थान पर घोषित किया।
विज्ञापन

निर्णायक मंडल में डॉ. संदीप कुमार शर्मा, प्रेमलता व रेणू बाला शामिल रहे। इस मौके पर भारत ज्ञान परंपरा और संस्कृति शीर्षक पर आधारित आईएसबीएन युक्त राष्ट्रीय संगोष्ठी की शोध-पत्र संकलन पुस्तक का विमोचन सोसायटी के प्रधान अरविंद बंसल व अन्य सदस्यों की ओर से किया गया।
इस पुस्तक के मुख्य संपादक प्राचार्या डॉ. पूनम मिगलानी व संपादक डॉ. वंदना रानी हैं। सोसायटी के प्रधान अरविंद बंसल व डॉ. संजय चौधरी ने सभी को दिवाली की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने जीवन में अच्छी बातों को ग्रहण करना चाहिए तभी हम सफलता के पथ पर अग्रसर हो सकते हैं। प्राचार्या डॉ. पूनम मिगलानी ने सभी को दिवाली की हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि भारत विभिन्न धर्मों और संस्कृतियों का देश है।
विज्ञापन

इसमें वर्ष भर विभिन्न त्योहार मनाए जाते हैं। उनमें से दीपावली भी एक प्रमुख त्योहार है जो हमारे लिए नई उमंग और खुशियां लेकर आता है। यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश की विजय को दर्शाता है और भारत के सबसे बडे तथा महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक है। इसमें एजुकेशन सोसायटी के प्रधान अरविंद बंसल, उपप्रधान सुनील गुप्ता, सदस्य डॉ. रचना सांगवान की ओर से सोसायटी के संस्थानों नेशनल कॉलेज ऑफ एजुकेशन, सीएमके कॉलेज, एलएचपी कॉलेज ऑफ लॉ व जीआरजी स्कूल के सभी स्टाफ को उपहार भेंट किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें