फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: कटाई न होने से आवक भी रहेगी बंद, उठान कार्य रहेगा जारी

विज्ञापन
सिरसा। मंडी में धान की फसल का उठान करते हुए मजदूर। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। जिले की मंडियों में शनिवार को दो लाख क्विंटल के करीब धान की आवक हुई है। जिले भर की 27 मंडियाें से धान की आवक हुई है। मंडियों में अब तक 25,158 टोकन कट चुके हैं, जबकि 15,74,499 क्विंटल के करीब आवक हुई है। वहीं, मंडियों में अभी तक 12,22,916 क्विंटल के करीब खरीद हो चुकी है।
विज्ञापन


सिरसा मंडी में पीआर धान की 9 हजार मीट्रिक टन के करीब उठान हो चुकी है, जो कुल मात्रा का 60 प्रतिशत के करीब है। जिले में दिवाली के पर्व के चलते आगामी दो दिनों तक मंडी में काम बंद रहेगा। ऐसे में मंडी में आवक के बंद होने के साथ मंडी में बोली व आदि काम भी बंद रहेंगे। हालांकि मंडी में हैफेड एजेंसी व निजी व्यापारियों की ओर से मंडी में उठान कार्य जारी रहेगा।

इससे मंडी में पड़ी धान को उठाने का काम किया जाएगा। दिवाली के पर्व के चलते मंडी में किसानों व मजदूरों की ओर से दो दिनों तक न तो खेतों में कटाई की जाएगी और न ही मंडी में मजदूरों की ओर से काम किया जाएगा। ऐसे में जिले की मंडियों में रविवार व सोमवार को काम दो दिनों तक बंद रहेगा।
विज्ञापन


जिले भर में दिवाली के पर्व के खत्म होने के बाद ही किसान खेतों में कटाई करेगा। इसके बाद मंडी में तेजी से धान की आवक होगी। दिवाली को पर्व के मद्देनजर किसानों ने धान की फसल कटाई का काम रोक कर बुधवार को कटाई के बाद मंडियों में धान का आवक होगी। वहीं, मंडियों में धान की उठान के लिए मजदूरों की ओर से तेजी से कार्य किया जाएगा।

-

उठान से बनेगी जगह

मंडियों में अभी भारी मात्रा में धान की फसल पड़ी है। इसकी खरीद न होने के चलते उठान के लिए पड़ी ऐसे में देर शाम तक मंडियों में टोकन कटने के बाद मंडियों में धान की तुलाई होने के बाद बोरियों भर दिया जाएगा। इसके बाद निजी व्यापारियों की ओर से मंडियों में धान की बोरियों का उठान की जाएगी, ताकि बुधवार को मंडियों में फसल लेकर आने वाले किसानाें को जगह के लिए कोई परेशानी न हो।




अनाज मंडी में रविवार व सोमवार को दिवाली के पर्व के चलते अवकाश रहेगा। ऐसे में मंडी में दो दिन तक खरीद बंद रहेगी। ऐसे में सभी किसान अवकाश के बाद ही मंडी में धान की फसल लेकर आएं और फसल को सुखाकर लाएं। विरेंद्र मेहता, मार्केट कमेटी, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें