रानियां। नशे से नाता तोड़ो, खेलों से जोड़ो अभियान के तहत संत नगर के गुरदेव इंडोर स्टेडियम में श्री गुरदेव चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से छठे मेगा बैडमिंटन का आयोजन किया जाएगा। यह तीन दिवसीय आयोजन नौ जनवरी से लेकर 11 जनवरी तक चलेगा।
ट्रस्ट के अध्यक्ष हरपिंद्र सिंह कूका ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है, जोकि 7 जनवरी 2026 की रात्रि 12 बजे तक चलेगी। अमर कूका ने बताया कि इस मेगा टूर्नामेंट का ट्रस्ट के यूट्यूब चैनल श्री गुरदेव चैरिटेबल ट्रस्ट पर लाइव प्रसारण किया जाएगा। मुकाबले दिन व रात चलेंगे। खिलाड़ियो को विशेष व्यवस्था रहेगी।
इस प्रकार होंगे मुकाबले व एंट्री फीस
पुरुषों के डबल - 2500 रुपये
पुरुषों के सिंगल - 1200 रुपये
महिलाओं के डबल्स - 1,000 रुपये
मिक्स डबल्स - 1,000 रुपये।
पुरुषों के डबल्स 70 से अधिक आयु - 1000 रुपये
पुरुषों के डबल्स 80 वर्ष से अधिक आयु - 1000 रुपये
पुरुषों के डबल्स में 90 वर्ष से अधिक आयु - 1000 रुपये
पुरुषों के सिंगल्स में 45 वर्ष से अधिक आयु में - 800 रुपये
पुरुषों के सिंगल्स में 35 वर्ष से अधिक आयु में - 800 रुपये
-
अंडर-19 बॉयज में - 800 रुपये
अंडर-17 बॉयज में - 800 रुपये
अंडर-17 गर्ल्स में - 800 रुपये
अंडर-15 बॉयज में - 800 रुपये
अंडर-15 गर्ल्स में - 800 रुपये
अंडर-13 बॉयज में - 700 रुपये
अंडर-13 गर्ल्स में - 700 रुपये
अंडर-11 बॉयज में - 700 रुपये
अंडर-11 गर्ल्स में - 700 रुपये।