फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: रेलवे फाटक बंद करने की अनुमति नहीं मिलने से बिगड़ी व्यवस्था

विज्ञापन
सिरसा। डबवाली रोड पर लगाया गया बेरिकेट । उसके बाद भी दुपहिया वाहन चालक गुजरते हुए। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। मिनी बाईपास पर चतरगढ़पट्टी फाटक के पास एजेंसी ने खोदाई का काम शुरू करने का सुबह प्रयास किया, लेकिन रेलवे गेट मैन को अनुमति को नहीं मिलने के कारण वह फाटक बंद नहीं कर पाया। इस कारण दोपहर 12 बजे एजेंसी ने अपना काम शुरू किया। इस दौरान दोनों ओर जाम की स्थिति बन गई।
विज्ञापन


पुलिस प्रशासन ने व्यवस्था को संभालते हुए दो कर्मचारियों को तैनात किया। उनके लिए व्यवस्था संभाला मुश्किल हो गया, जब आधे रास्ते की खोदाई हो गई। इतना ही नहीं, इस जाम में नलवा के विधायक रणधीर पनिहार की गाड़ी भी फंस गई। तीन मिनट बाद एक ओर का ट्रैफिक रोककर उनकी गाड़ी को निकाला गया। वह हिसार की ओर जा रहे थे।

हालात की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मिनी बाईपास पर चतरगढ़पट्टी हनुमान मंदिर के पास बैरिकेड्स लगा दिए। डबवाली रोड पर रेलवे फाटक से पहले बैरिकेडिंग कर दी गई। दोनों ओर चार-चार जवानों को तैनात कर दिया गया, ताकि कोई दोपहिया व चौपहिया वाहन चालक बैरिकेडिंग हटाने का काम न करें।
विज्ञापन


क्योंकि रेलवे फाटक क्रॉस करने के बाद मिनी बाईपास पर जेसीबी से 20 फीट गहरी खोदाई एजेंसी की ओर से की जानी है। मौजूदा समय में रोड पर दो से तीन फीट की खोदाई की जा चुकी है। इसलिए रात के समय हादसा नहीं हो, इसलिए पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था मजबूत कर दी है। साथ ही आसपास के लोगों से अपील की जा रही है कि वह इस रास्ते पर न आएं।

-

भूमणशाह चौक पर सुबह से कर रहे थे जागरूक

भूमणशाह चौक पर पुलिस ने वन वे सुबह 9 बजे ही कर दिया था। सदर थाना रोड पर बैरिकेड्स लगाकर भारी वाहनों को वापस भेजने का काम शुरू कर दिया था। 10 बजे बाद पुलिस को सूचना मिली कि फाटक खुला है और वाहनों का आना जाना जारी है। इसलिए एक बारगी बैरिकेड्स हटा दिए गए। वहीं, वीआईपी लोगों का भी सीडीएलयू में आना जाना रहा। दोपहर 12 बजे के बाद जब खोदाई का काम शुरू होने की सूचना मिली और वाहनों के कारण परेशानी का पता चला तो दो बजे के बाद मंदिर व डबवाली रोड पर बैरिकेडिंग कर दी गई।

-

इस प्रकार रहेंगे रूट

- भारी वाहनों के लिए मिनी बाईपास से किसान चौक से होते हुए सदर थाना और डबवाली बाईपास।

- दोपहिया वाहनों के लिए बस स्टैंड और पुराना कचहरी रोड। मिनी बाईपास से मेडिकल कॉलेज व पुराना कचहरी रोड।

- मिनी बाईपास चतरगढ़पट्टी मंदिर से मेडिकल कॉलेज से पुराना कचहरी रोड व नेजाडेला चौक से डबवाली बाईपास।

- मानसा से बरनाला रोड पर आने वाले भारी वाहनों को सदर थाने से वापस भेजा जाएगा।

- डबवाली रोड से भारी वाहन हाईवे पर हनुमान मंदिर चौक से पुल चढ़कर हिसार की दिशा में जाएंगे।

सिरसा। डबवाली रोड पर लगाया गया बेरिकेट । उसके बाद भी दुपहिया वाहन चालक गुजरते हुए। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें