फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: धीरज को हैंड ग्रेनेड देने वाले गुरजंट को लेकर अमृतसर गई एसआईटी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। महिला थाने के बाहर 25 नवंबर की रात विस्फोटक हमले के मामले में एसआईटी आरोपी धीरज को हैंड ग्रेनेड देने वाले गुरजंट सिंह को लेकर शनिवार को अमृतसर रवाना हुई। गुरजंट से अमृतसर में निशानदेही कराने के अलावा कार,बाइक व मोबाइल की बरामद करेगी। कोर्ट ने आरोपी को 16 दिसंबर तक पुलिस रिमांड में भेजा हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक गुरजंट सिंह ने बताया है कि 18 नवंबर को वह स्विफ्ट कार में आरोपी धीरज, विकास, विक्की, सुशील व संदीप को लुधियाना से अमृतसर लेकर आया था। यहां उनके ठहरने से लेकर खाने-पीने का प्रबंध उसने करके दिया। 22 नवंबर को उसने धीरज व विकास को दो विस्फोटक कपड़े में लपेट कर दिए। उसने खुलासा किया है कि पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी व उसके राइट हैंड सोहेल के कहने पर सिरसा के गांव खारिया निवासी धीरज व विकास को अमृतसर में हैंड ग्रेनेड दिया था।
शहजाद भट्टी ने उसे हैंड ग्रेनेड देने के लिए पट्टी तरनतारन निवासी राजबीर को बोला था। राजबीर ने उसे व्हाट्सएप कॉल की थी। उसने कहा कि भट्टी बाई की कॉल आई थी, उसने तुम्हे सामान देने को कहा है। इसके बाद राजबीर उसे दो हैंड ग्रेनेड देकर चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें