फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: धरना देना पड़ा भारी, थाने में गुजरी छात्रों को रात, सुबह एसडीएम कोर्ट से मिली जमानत

Mon, 12 May 2025 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय (सीडीएलयू) की परीक्षाएं स्थगित करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करना छात्रों को भारी पड़ गया। शनिवार को विवि परिसर में प्रदर्शन करने पर पुलिस ने कई छात्र-छात्राओं को हिरासत में ले लिया। इसके बाद उनको थाने में रात गुजारनी पड़ी। रविवार को 10 छात्राें को एसडीएम कोर्ट में पेश होकर जमानत लेनी पड़ी। पुलिस ने प्रदर्शनकारी छात्रों पर शांति भंग करने सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


इस दौरान छात्र प्रदीप, रविंद्र, सिमरन और पूजा सहित छात्रों ने विवि के कुलसचिव और एक प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगाए। छात्रों ने आरोप लगाते हुए कहा कि पुलिस छात्रों ने बुलाई, ताकि उनकी मांग प्रशासन सुने। उलटा पुलिस ने प्रशासन के आदेशों पर उनके खिलाफ ही मामला दर्ज कर दिया। वहीं, कुलसचिव डाॅ. आरके बंसल ने कहा कि उन्होंने छात्रों से अनुरोध किया गया था कि वह प्रदर्शन न करें। छात्रों पर कोई मामला दर्ज हुआ है, इसकी जानकारी नहीं है।

-



यह है पूरा मामला

छात्र रविंद्र ने बताया कि 10 और 12 मई की परीक्षाएं पहले ही स्थगित कर दी गई थीं, लेकिन हॉस्टलों में बिजली आपूर्ति न होने और सुरक्षा को लेकर परिजनों की चिंताओं के चलते उन्होंने प्रशासन से बाकी परीक्षाएं भी स्थगित करने की मांग की। शनिवार को कुछ छात्राएं एडमिन ब्लॉक के बाहर बैठीं, लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद छात्रों ने सिक्योरिटी इंचार्ज से अनुरोध कर कुलसचिव, परीक्षा नियंत्रक व डीएन एकेडमिक किसी से भी मिलवाने की अपील की। सिक्योरिटी इंचार्ज ने अपने हाथ खड़े कर दिए। इसके बाद उपायुक्त कार्यालय में फोन किए तो विवि के कुलसचिव व अन्य प्रोफेसर मौके पर पहुंचे। छात्रों ने उनके सामने परीक्षाओं को आगे बढ़ाने की मांग रखी, लेकिन उन्होंने कहा कि परीक्षाओं को आगे स्थगित नहीं किया जाएगा। इसके बाद विवाद बढ़ गया और छात्र-छात्राएं लघु सचिवालय की ओर बने विवि के गेट पर प्रदर्शन करने ले। छात्रों ने ही पुलिस को अपनी सुरक्षा को लेकर बुलाया था, लेकिन दो से तीन घंटे बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्हें पहले हुडा चौकी, फिर सिविल लाइन थाने ले जाया गया।
विज्ञापन




कोट्स

छात्रों पर मामला दर्ज हुआ है और उन्हें जमानत करवानी पड़ी है, इसकी मुझे जानकारी नहीं है। छात्रों को समझाने का प्रयास किया था पर वे नहीं माने। आपात स्थिति में प्रदर्शन करना गलत है। परीक्षाओं को स्थगित करने या आगे बढ़ाने को लेकर सरकार के जैसे आदेश आएंगे, उस हिसाब से निर्णय लिया जाएगा। -डाॅ. आरके बंसल, कुलसचिव, सीडीएलयू।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें