फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सफाई की हकीकत...जिला नगर आयुक्त ने परखी डंपिंग प्वाइंट से शौचालय तक व्यवस्था

Thu, 17 Sep 2026 10:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। शहर की सफाई व्यवस्था और विकास कार्यों की वास्तविक स्थिति जानने के लिए जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बेनीवाल वीरवार सुबह फील्ड में उतरे। उन्होंने विभिन्न क्षेत्रों का दौरा कर सफाई व्यवस्था और कचरा प्रबंधन का जायजा लिया। अधिकारियों को व्यवस्था सुधारने और अस्थायी डंपिंग प्वाइंट खत्म करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जिला नगर आयुक्त ने डाकघर के पास स्थित डंपिंग प्वाइंट से निरीक्षण शुरू किया। उन्होंने कचरे के उठान, डंपिंग व्यवस्था और आसपास की सफाई की जानकारी ली। अधिकारियों को निर्देश दिए कि सार्वजनिक स्थानों पर कचरा जमा न हो। अस्थायी डंपिंग प्वाइंटों को खत्म कर नियमित उठान सुनिश्चित किया जाए।
इसके बाद उन्होंने डाकघर के समीप नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया। निर्माण कार्य पूरा होने के बावजूद इसे अभी आमजन के लिए नहीं खोला गया है। अधिकारियों ने इसके लिए मुहूर्त का इंतजार करने की बात कही।
विज्ञापन

जिला नगर आयुक्त ने शौचालय को जल्द आमजन के लिए खोलने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्माण कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप पूरा करने पर भी जोर दिया। इस मौके पर नगर परिषद की कार्यकारी अधिकारी सुमन लता, अभियंत्रण व सफाई शाखा के अधिकारी और विभिन्न वार्डों के पार्षद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें