फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डीसी से 18 गांवों के सरपंच बोले - एक सप्ताह तक छोड़ा जाए नहरों में पानी

Tue, 29 Apr 2025 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा के गांव बुर्जभंगू में नहर में पानी छोड़ने पहले सफाई नहीं की गई। 
विज्ञापन
सिरसा। नहरों में भले ही पानी आ गया हो, लेकिन इसकी गुणवत्ता बेहद खराब है। नहरों में चार दिन के लिए ही पानी छोड़ा गया है। ऐसे में टेल एंड तक गांवों को पानी नहीं मिल पाएगा। गांवों में जहां पेयजल सप्लाई के बुरे हालात हैं। वहीं, गांवों के सरपंचों को बिजाई की चिंता सताने लगी है। इस संबंध में 18 से 20 गांवों के सरपंचों ने उपायुक्त शांतनु शर्मा से सोमवार को मुलाकात की।
विज्ञापन

उन्होंने उपायुक्त को मांगपत्र सौंपा कि नहरी पानी बेहद कम हैं। नहरों में कम से कम एक सप्ताह के लिए पानी छोड़ा जाए, ताकि आखिरी छोर तक पानी पहुंच सके। वहीं किसानों को बिजाई के लिए भी पानी उपलब्ध करवाया जाए। उपायुक्त शांतनु शर्मा ने आश्वासन दिया कि संबंधित विभाग को उनका मांगपत्र भेजकर व्यवस्था करवाई जाएगी।
गांव थिराज, बडागुढ़ा, कुरंगावाली, बुर्जभंगू, भादडा, बुढाभाणा, किराडकोट, जोधपुरखेड़ा, साहुवाला प्रथम, कमाल, सुबाखेडा आदि गांवों के सरपंचों और सरपंच प्रतिनिधियों ने उपायुक्त शांतनु शर्मा से मुलाकात की।
विज्ञापन

इस दौरान सरपंच कविता रानी, मंदीप डूडी, सरपंच प्रतिनिधि देशराज, सरपंच प्रतिनिधि गुरशरण, सरपंच अश्वनी कुमार, अमरजीत सिंह आदि ने बताया कि बडागुढ़ा खंड की नहरों में पानी कम मात्रा में छोड़ा गया है। इस तरह से लोगों को पीने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं मिल पाएगा। गंदे पानी से जलघर के टैंकों को भरा नहीं जा सकता है।
नहरी पानी से फसलों की सिंचाई करना हुआ असंभव : सरपंचों ने बताया कि सरकार ग्रामीणों को पूरी तरह से पीने का पानी तक उपलब्ध नहीं करवा पा रही है। एक वक्त था जब 10 से 12 दिन पानी नहरों में रहता था। अब सात दिन कर दिया गया है। एक माह बाद नहर आई है और चार दिन ही नहर को चलाया जा रहा है। इससे किसानों के लिए नहरी पानी से फसलों की सिंचाई करना असंभव हो गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें