फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 14 वर्ष पहले बेगू रोड पर कटी मार्केट के प्लाॅट धारकों को अब मिलेगा कब्जा

Sat, 05 Apr 2025 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बेगू रोड पर काटी गई मार्केट में फैला कचरा। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। बेगू रोड पर वर्ष 2011 में नगर सुधार मंडल की ओर से काटी गई मार्केट की नगर परिषद ने सुध लेनी शुरू कर दी है। जिन शहरवासियों को इस मार्केट में प्लॉट अलॉट हुए थे, अब उन्हें पजेशन यानी भूमि की पैमाइश कर नगर परिषद जल्द ही सौंपने जा रही है।इसमें बाद इस मार्केट को विकसित करने के लिए सीवरेज, सड़क, स्ट्रीट लाइट्स सहित अन्य कार्य किया जाएगा। जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनीवाल की माने तो यह प्रक्रिया जल्द ही शुरू हो जाएगी। इससे शहर के विकास में बढ़ोतरी होगी और एक बेहतर मार्केट विकसित होगी।

वर्ष 2011 में नगर सुधार मंडल ने बेगू रोड पर सात एकड़ में मार्केट काटी थी, लेकिन 14 सालों से इसे विकसित नहीं किया जा सका है। प्लाॅट लेने वाले लोग सालों से नगर परिषद के चक्कर काट रहे हैं। इस मार्केट में 200 के करीब प्लॉट और कई दुकानें हैं। अब तक केवल दो से तीन दुकानों की पजेशन पूर्व में अलॉट हो सकी है। इसके बाद मार्केट को लेकर कोई कार्य नहीं हुआ।
विज्ञापन


बता दें कि पजेशन नहीं मिलने के कारण प्लॉट मालिक कोई निर्माण कार्य इसमें नही सकते थे। जैसे ही हाउस से पास होकर भूमि की पैमाइश देने का कार्य शुरू होगा, नियमानुसार नक्शा बन पाएंगे और मार्केट विकसित होगी।



::::::::::::::::::::::::

मार्केट में हैं ये भी साइट्स

- पेट्रोल पंप, शॉपिंग कॉम्पलेक्स, पार्क व स्कूल



:::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::::

प्लॉट धारक बोले- सालों से अटका हुआ है पैसा

प्लॉट धारक रमेश साहुवाला ने बताया कि मार्केट विकसित होने का लंबे समय से इंतजार कर रहे है। प्लॉटों में सालों से पैसा अटका हुआ है। इसको लेकर दस से ज्यादा बार अधिकारियों से मुलाकात कर चुके है। मुख्यमंत्री के भी अपना मांग पत्र सौंप चुके हैं। इसके अलावा दो बार समस्या समाधान शिविर में उपायुक्त को ज्ञापन दे चुके हैं। एक बार जिला नगर आयुक्त से मुलाकात कर चुके हैं। यदि विभाग इस प्रोजेक्ट को लेकर कार्य शुरू कर पजेशन दे रहा है, तो यह खुशी की बात है।

-

यह बनानी होगी व्यवस्था

- सीवरेज

- पेयजल लाइन

- सड़क

- पार्क

- स्ट्रीट लाइट

-

मार्केट में लगे हैं गंदगी के ढेर

मौजूदा समय में इस मार्केट में गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। बदबू के कारण लोग यह से गुजर भी नहीं सकते। यहां से गंदगी हटाने और सफाई करवाने के लिए पूर्व मंत्री से लेकर मौजूदा विधायक तक निर्देश दे चुके हैं। पूर्व शहरी स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. कमल गुप्ता और विधायक गोकुल सेतिया इस साइट का निरीक्षण कर चुके हैं। सभी ने इस प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने को लेकर विभाग को निर्देश दिए हैं। इस जगह पर लोगों ने डंपिंग प्वाइंट बनाया हुआ है। साथ में लगती टाल होने के कारण खुले में चारा डाला जाता है। यहां बेसहारा पशुओं का यहां जमावड़ा लग जाता है।



:::::::::::::::::::::::::

हाउस की बैठक में रखा जाएगा प्रपोजल

बेगू रोड की मार्केट की परियोजना को सिरे चढ़ाने के लिए इसे 8 अप्रैल को हाउस की बैठक में रखा जाएगा। बैठक में इस पर होने वाले खर्च का एस्टीमेट भी पास करवाया जाएगा। सड़कों, सीवरेज व अन्य सुविधाओं को लेकर एस्टीमेट तैयार किए जा चुके हैं। हाउस से अनुमति के साथ तेजी से इन कार्यों को किया जाएगा।
विज्ञापन


::::::::::::::::::::::::::::::::

बेगू रोड पर सालों पुराने प्रोजेक्ट को सिरे चढ़ाने का कार्य जारी है। प्लॉट खरीदने वाले लोगों को पजेशन दी जाएगी। इससे वह आगामी प्रक्रिया अमल में ला सकेंगे। वहां पर मूलभूत सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। हाउस की बैठक में इस प्रोजेक्ट को रखा जाएगा। - सुरेंद्र बैनीवाल, जिला नगर आयुक्त, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें