फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुख्यमंत्री के झांसे में नहीं आएगी ऐलनाबाद की जनता: कुमारी सैलजा

विज्ञापन
जनसंपर्क के दौरान ग्रामीणों को संबोधित करतीं कुमारी सैलजा। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। बरोदा उपचुनाव हारने के बाद मुख्यमंत्री और उनके किसी सहयोगी ने वहां की सुध नहीं ली है यहां भी ये लोग मुड़कर नहीं आएंगे। मुख्यमंत्री को जवाब देना चाहिए कि सरकार किसान की फसल एमएसपी पर खरीद क्यों नहीं कर रही है। कपास की नष्ट फसल का मुआवजा देने में देरी के लिए कौन दोषी हैं। देश में बेरोजगारी के मामले में अव्वल रहना सरकार की विफलता दर्शाता है। अब ऐलनाबाद की जनता उनके झांसे में नहीं आएगी। यह कहना है कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा का।
विज्ञापन

वह चुनाव प्रचार के अंतिम दिन बुधवार को कांग्रेस उम्मीदवार पवन बेनीवाल के साथ रंधावा, रूपावास, लुदेसर, रूपाणा खुर्द, माखोसरानी, शक्कर मंदोरी, रूपाणा गंजा, चाहरवाला, जोगीवाला, गोसाईंयाणा, गिगोरानी, नाथूसरी कलां, जोड़कियां व जमाल में जनसंपर्क कर रही थीं। कुमारी सैलजा ने कहा कि तीन कृषि कानून लागू होने से किसान ही नहीं मजदूर, व्यापारी और कर्मचारियों समेत हर वर्ग पर बड़ी चोट पड़ेगी। इस अवसर पर विधायक शीशपाल केहरवाला, शैली चौधरी, रेणुबाला, पूर्व विधायक ओमप्रकाश केहरवाला, सूबे सिंह पूनिया, सुधा भारद्वाज, मलकीत खोसा, गोपीराम चाडीवाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें