फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल का पुराना भवन खस्ताहाल, नए के लिए अभी नहीं तलाशी जगह

विज्ञापन
नागरिक अस्पताल के भवन के पिलर का दिखाई देता सरिया। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। जिला नागरिक अस्पताल के पुराने भवन की स्थिति अब खस्ताहाल हो रही है। भवन के कई जगह से पिलर टूटते हुए नजर आ रहे है तो कई जगह से दीवारों में बड़े छेद हो रहे हैैं। जिसके कारण यहां पर कभी भी बड़ा हादसा होने का डर बना रहता है। हालांकि नए भवन को लेकर छह माह पहले प्रस्ताव पास किया गया था, लेकिन छह माह बीतने के बाद अभी तक भवन निर्माण के लिए जगह तक की तलाश नहीं हो पाई।
विज्ञापन

नागरिक अस्पताल के भवन का निर्माण वर्ष 1986 में किया गया था। जिसके बाद इसकी मरम्मत का कार्य भी ठीक प्रकार से नहीं हो पाया है। अस्पताल के भवन की स्थिति अब खस्ताहाल हो चुकी है। करीब 35 वर्ष पहले बने भवन के खस्ताहाल होने के बाद भी अधिकारी नए भवन के निर्माण को लेकर एक्शन मोड़ में आए दिखाई नहीं देते। नए भवन के लिए शहर में ही जगह को तलाश किया जाना है लेकिन अभी तक यह कार्य शुरू भी नहीं हो पाया। जबकि इसके लिए कमेटी का गठन किया गया था। जिसमें उपायुक्त, एसडीएम और अन्य अधिकारियों को शामिल किया गया था।
छह माह पहले अस्पताल को 200 बेड का कर दिया था घोषित
छह माह पहले सरकार की ओर से नागरिक अस्पताल को ही 200 बेड का बनाने की घोषणा की गई थी। हालांकि अभी अस्पताल में डॉक्टरों और स्टाफ को नहीं बढ़ाया गया। जिला अस्पताल अभी 100 बेड का ही है। जिसमें मरीजों का इलाज किया जाता है। कमरों, बेडों और उपकरणों की कमी होने के कारण मरीजों को भी इस परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई दफा तो अस्पतालों में एक बेड पर दो-दो मरीजों को लिटा कर उनका इलाज किया जाता है।
विज्ञापन

करीब 1 हजार मरीजों की होती है हर रोज ओपीडी
सीएचसी और पीएचसी पर सुविधाओं का अभाव होने पर नागरिक अस्पताल में जिलेभर के मरीज इलाज के लिए पहुंचते है। अस्पताल में हर रोज करीब 1 हजार मरीजों की ओपीडी होती है। अस्पताल में जगह और कमरों की कमी होने के कारण एक ही केबिन में बैठ दो डॉक्टर मरीजों की जांच करते हुए दिखाई देते है। जिसके कारण उनके केबिन के बाहर मरीजों की लंबी कतार देखने को मिलती है।
अस्पताल के नए भवन को बनाने के लिए जगह की तलाश को लेकर कमेटी का गठन किया गया था। कमेटी की ओर से ही जगह की तलाश की जानी है । जगह की तलाश होने के बाद ही नए भवन के निर्माण का कार्य किया जा सकेगा।
विज्ञापन

डॉ. संदीप गुप्ता, चिकित्सा अधीक्षक, नागरिक अस्पताल सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें