फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शहर में फैला अवैध होर्डिंग्स का जाल, जिम्मेदार मौन

Wed, 08 Nov 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। त्योहारी सीजन में पूरा शहर अवैध होर्डिंग्स से पट गया है। अवैध तरीके से जहां-तहां लगी प्रचार सामग्री से शहर की खूबसूरती बिगड़ती जा रही है। कार्रवाई के नाम पर नगर परिषद प्रशासन मौन है।
शहर में नगर परिषद की होर्डिंग साइट पिछले डेढ़ साल से खाली पड़ी हैं। आज तक इनका टेंडर नहीं हुआ है। इसके बावजूद इन पर बड़े स्तर पर कॉमर्शियल विज्ञापन लगे हैं। वहीं होर्डिंग साइटों पर अवैध होर्डिंग लगवाकर पैसे कमाने का खेल धड़ल्ले से दो से तीन विज्ञापन एजेंसियों के साथ मिलकर खेला जा रहा है। इससे परिषद को जहां लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है, वहीं अधिकारियों की कार्यप्रणाली भी संदेह के घेरे में आ रही है। क्योंकि ऐसे हालात तब हैं जब एक जेई की नियमित रूप से ड्यूटी अवैध होर्डिंग को लेकर लगाई गई है।
विज्ञापन

वहीं सरकार के नए आदेशों के अनुसार नगर परिषद की पांच साइट प्रचार प्रसार के लिए जनसंपर्क व जनसंचार विभाग को दी गई है। इन पांच साइटों पर केवल सरकार की योजनाओं के ही पोस्टर नजर आएंगे। यदि कोई अन्य संस्था या होर्डिंग एजेंसी होर्डिंग लगाती है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। नगर परिषद की बात करें तो लाखों रुपये का नुकसान पिछले दो साल में हुआ है।
विज्ञापन


आप पार्टी के नेता ने लगाए अवैध वसूली के लगाए आरोप
आम आदमी पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अनिल चंदेल ने एक कर्मचारी पर गलत तरीके से अवैध होर्डिंग पर वसूली करने के गंभीर आरोप लगाए। आप के जिला मीडिया प्रभारी अनिल चंदेल ने कहा कि शहर में कार्यकारी अधिकारी के नाम पर होर्डिंग लगाने के लिए एक व्यक्ति वसूली कर रहा है। उक्त व्यक्ति व्यापारियों व अन्य प्रतिष्ठानों के संचालकों से होर्डिंग लगाने के नाम पर उग्राही एकत्रित कर रहा है। उक्त व्यक्ति की पत्नी जोकि अपने आप को कांग्रेस नेत्री बताती है। उसके होर्डिंग सरकारी साइटों पर लगवाए हुए हैं। चंदेल ने कहा कि इस संबंध में नगर परिषद के एमई व जेई को अवगत करवाया गया। उन्होंने कहा कि पिछले दो सालों से सरकारी होर्डिंग्स साइटों का टेंडर नहीं हुआ है और सभी साइटों पर कॉमर्शियल होर्डिंग लग रहे हैं। जिसका पैसे सीधे अधिकारियों की जेब में जा रहा है। इस मामले में डीसी और डीएमसी को शिकायत भी दी जाएगी।



डीआईपीआरओ विभाग की साइट
- बेगू रोड रचना पैलेस के पास
- बरनाला रोड राजकीय कॉलेज के पास
- अरोडवंश चौक डबवाली
- हुड्डा चौक साइट
- एक अन्य साइट।



अवैध होर्डिंग को लेकर कार्रवाई जारी है। सरकारी साइटों पर कोई होर्डिंग नहीं लगा सकता है। टीम की ओर से कार्रवाई की जाएगी। - अनिल मोहिल, एमई, नगर परिषद


सिरसा ऐसा कोई मामला नहीं है और आरोप बेबुनियाद है। होर्डिंग को लेकर निरंतर कार्रवाई की जा रही है।



अतर सिंह खनगवाला, ईओ, नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें