फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सांसद ने अफसरों की ली क्लास, परिसर में धरने पर प्रदर्शन करते रहे विधायक गोकुल

Tue, 04 Nov 2025 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में  पंचायत भवन परिसर में धरने पर बैठे विधायक गोकुल सेतिया। 
विज्ञापन
सिरसा। जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक मंगलवार को पंचायत भवन में हुई। बैठक की अध्यक्षता सांसद कुमारी सैलजा ने की। डबवाली विधायक आदित्य देवीलाल चौटाला, उपायुक्त शांतनु शर्मा व अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सांसद ने शहर व गांव के मुद्दों पर अधिकारियों की क्लास ली। वहीं, विधायक गोकुल सेतिया अपने समर्थकों के साथ पंचायत भवन कार्यालय परिसर पहुंचकर धरना पर बैठ गए और प्रदर्शन करते रहे।
विज्ञापन

प्रदर्शन की पूर्व सूचना के चलते पंचायत भवन के अंदर व बाहर भारी पुलिस बल तैनात था। विधायक गोकुल सेतिया ने अपने समर्थकों के साथ नारेबाजी शुरू की तो पुलिस ने मुख्यगेट को बंद कर दिया। विधायक गेट के उपर से कूदकर अंदर परिसर में आ गए। वहां पर पुलिस ने उन्हें रोक दिया और बैठक कक्ष में नहीं जाने दिया। विधायक अपने समर्थकों के साथ गेट पर ही धरने पर बैठक गए और नारेबाजी शुरू कर दी। वहीं, उन्होंने जिला प्रशासन का पुतला भी फूंका।
बैठक खत्म होने के बाद सांसद कुमारी सैलजा व डीसी शांतनु शर्मा उनसे मिलने धरना स्थल पर पहुंचे। विधायक ने उनके समक्ष शहर और विधानसभा के ग्रामीण एरिया में विकास कार्य नहीं होने की बात कहीं। सांसद ने डीसी को समस्याओं का समाधान करवाने को कहां। विधायक ने एक बार फिर सीईओ जिला परिषद डाॅ. सुभाष चंद्र को टारगेट किया। उन्होंने कहा कि वह बेशर्म सीईओ वहां पर घूम रहा है, उसे यहां पर बुलाइये। उपायुक्त नाराज हो गए और बोले कि गलत भाषा का प्रयोग मत करें। इसके बाद सांसद और उपायुक्त मुड़कर वापस चले गए। डीसी ने कहा कि आपको कोई शिकायत है तो उन्हें बता सकते हे। वहीं, इस रवैये पर विधायक ने नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि वह इस बातचीत से संतुष्ट नहीं है। सीईओ का सभी समर्थन कर रहे हैं, वह चाहे मंत्री हो या अधिकारी। यह बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उपायुक्त कहते हैं कि गलत भाषा का प्रयोग किया। काम नहीं करने वाले अधिकारी के खिलाफ ओर कैसी भाषा का प्रयोग करूं।
विज्ञापन


हाथ जोड़कर गुहार लगाते हुए विधायक आए नजर
विधायक गोकुल सेतिया ने विकास कार्य नहीं होने पर बार-बार सांसद के सामने गुहार लगाते हुए नजर आए। उनकी आवाज में बेबसी साफ नजर आ रही थी। सांसद ने उन्हें हताश नहीं होने का दिलासा दिया। विधायक ने कहा कि हाथ जोड़कर प्रार्थना है कि उनके क्षेत्र के विकास कार्य करवाए जाए। विधायक को डीसी ने भी आश्वासन दिया कि विकास कार्य करवाए जाएंगे, डंपिंग प्वाइंटों को खत्म करने का काम शुरू कर दिया गया है। जल्द ही खत्म कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन


विधायक ने ये रखीं मांगें
- गंदे पानी की बोतल दिखाते हुए कहा कि शहरी व ग्रामीण क्षेत्र में गंदा पानी आ रहा है। उसका समाधान करवाया जाए।
- हाउसिंग बोर्ड क्वार्टर के बदतर हालात हैं, उन्हें दुरुस्त करवाया जाएगा।
- कई एरिया की रजिस्ट्री बंद है, उन्हें वैध कर उनकी रजिस्ट्री शुरू करवाई जाए।
- शहर में विकास कार्यों को तेजी से करवाया जाएगा। एक साल में उनके दिए कोई कार्य नहीं हुए हैं।
- सीईओ जिला परिषद के खिलाफ कार्रवाई की जाए।

विधायक ने शहर की समस्याओं को लेकर मांग रखी थी। उनकी मांग सुनी गई है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वह उन समस्याओं का समाधान करवाए।
-कुमारी सैलजा, सांसद सिरसा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें