फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक ऑटो की टक्कर में घायल की मदद के लिए पुलिस ने दी 112 डायल करने की दी सलाह, नहीं की मदद

विज्ञापन
विज्ञापन
आधे घंटे तक सड़क पर तड़पता रहा घायल ऑटो चालक, पुलिस कर्मी देते रहे 112 डायल करने की सलाह
विज्ञापन

ट्रक-ऑटो की टक्कर में घायल हुआ था ऑटो चालक, नहीं मिली मदद
सिरसा। बरनाला रोड पर शहीद भगत सिंह खेल स्टेडियम के निकट तेज रफ्तार ट्रक और ऑटो रिक्शा के बीच टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। ट्रक की टक्कर से ऑटो सवार सड़क पर गिर गया और खून बहने लगा। हादसे के बाद चालक ट्रक सहित मौके से फरार हो गया। लोगों ने मौके पर मौजूद पुलिस गाड़ी से मदद मांगी लेकिन वह 112 डायल कर जानकारी देने की बात करते रहे और दुर्घटना में घायल व्यक्ति आधे घंटे तक सड़क पर ही तड़पता रहा।
विज्ञापन

घटना के समय मौके पर मौजूद विक्रम इंदौरा ने बताया कि तेज रफ्तार ट्रक ने लापरवाही बरतते हुए सड़क पर आगे जा रहे ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो पलटकर सड़क के दूसरी ओर गिर गया। ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और बेसुध हो गया। इस दौरान एक पुलिस की गाड़ी मौके पर मौजूद थी। हादसे में घायल हो उपचार के लिए ले जाने में भी मौजूद पुलिस कर्मियों ने मदद नहीं की। पुलिस कर्मियों द्वारा सहायता ना कर बार- बार 112 डायल करने को कहा जा रहा था लेकिन मदद के लिए वह आगे नहीं आए। करीब आधे घंटे के बाद एक निजी वाहन से घायल ऑटो चालक को नागरिक अस्पताल भिजवाया गया। उन्होंने बताया कि वे इस मामले में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ डीएसपी से मिलकर शिकायत देंगे और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें