फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सड़क सुरक्षा के नियमों का जाना महत्व

Sat, 13 Dec 2025 11:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा। बरनाला रोड स्थित जेसीडी विद्यापीठ में आयोजित प्रतियोगिता में हिस्सा लेते विद्यार्थी। स्र
विज्ञापन
सिरसा। बरनाला रोड स्थित जेसीडी विद्यापीठ में शनिवार को विद्यार्थियों में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से तृतीय चरण की इंटर स्कूल सड़क सुरक्षा क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में सिरसा, रानियां, ऐलनाबाद, बड़ागुढ़ा और नाथूसरी चोपटा ब्लॉक के लगभग 260 विद्यार्थियों ने चार श्रेणियों में भाग लिया।
विज्ञापन

कार्यक्रम की अध्यक्षता जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डॉ. जय प्रकाश ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा के महत्व के बारे में जानकारी दी। प्रतियोगिता दो चरणों में आयोजित की गई, जिसमें प्रथम चरण स्क्रीनिंग राउंड और द्वितीय चरण फाइनल क्विज राउंड था। स्क्रीनिंग राउंड में 78 टीमों ने भाग लिया जिनमें से 24 टीमों का चयन फाइनल राउंड के लिए हुआ। प्रत्येक टीम में तीन-तीन विद्यार्थी शामिल थे।
फाइनल राउंड तीन स्तरों में आयोजित किया गया। प्रथम स्तर में सड़क सुरक्षा, ट्रैफिक नियम और संकेतों से संबंधित सामान्य प्रश्न पूछे गए।
दूसरे स्तर में संक्षिप्त रूप (अब्रिविएशन) से जुड़े सवाल पूछे गए, जबकि तीसरे स्तर में चित्रों के माध्यम से विद्यार्थियों की समझ और जागरूकता को परखा गया। सभी स्तरों में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसएचओ सुखदेव, रोड सेफ्टी ऑफिसर सौरभ और डॉ. जय प्रकाश ने परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया और विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। अधिकारियों ने विद्यार्थियों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने और अपने परिवार तथा समाज को जागरूक करने का संदेश भी साझा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें