फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुबह के समय दो दुकानों के टूटे ताले, एक दुकान से नकदी व खाने का सामान तो दूसरे दुकान से लेपटॉप और चार्जर ले उड़े चोर

विज्ञापन
परशुराम चौक स्थित कंफेशनरी की दुकान जहां से की गई चोरी। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
सिरसा। चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे है। दिन दिहाड़े ही चोर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं। रविवार को भी इस तरह के दो मामले सामने आए हैं। शहर के परशुराम चौक स्थित एक कनफैक्शनरी की दुकान के ताले तोड़कर चोरों ने सुबह सात बजे चोरी की वारदात को अंजाम दे दिया। जबकि शिव चौक स्थित कंप्यूटर की दुकान के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों को पहले चोरों ने घुमाया और इसके बाद ताले तोड़कर करीब ढाई लाख के लैपटॉप और चार्जर ले फरार हो गए।
विज्ञापन

दुकानदार जब सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो उन्हें चोरी का पता चला। जिसके बाद इस बारे में पुलिस को सूचना दी गई। सूचना प्राप्त होने के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच के लिए फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया गया। वहीं पुलिस ने दुकानदारों की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आसपास की दुकानों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगालनी शुरू कर दी है।
पहला मामला
शहर के परशुराम चौक के साथ स्थित श्रीसंकट मोचन कन्फैक्शनरी के मालिक अतुल शर्मा ने बताया कि सुबह वह आठ बजे दुकान को खोलने के लिए पहुंचे तो देखा की शटर पर लगे ताले टूटे पड़े हैं। इसके बाद उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो एक युवक सुबह 6.57 पर दुकान के अंदर दाखिल होकर गल्ले में रखे नकदी और सामान चोरी करता हुुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि इस दौरान युवक बाहर अलग रंग का कपड़ा बांधा हुआ था और दुकान में दाखिल होने के बाद कपड़ा बदल लिया। उनकी दुकान में रखी करीब 15 हजार की नकदी और अन्य सामान चोरी कर युवक फरार हो गया। हालांकि सुबह के समय लोगों का आना जाना भी लग गया था। लेकिन चोर को इसकी कोई परवाह ही नहीं थी। चोर नकदी और सामान लेकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

दूसरा मामला
दूसरा मामला शहर के शिव चौक स्थित कंप्यूटर हट के नाम से स्थित दुकान का है। यहां पर चोरों ने पहले लकड़ी से आसपास की दुकानों के बाहर लगी दुकानों के बाहर कैमरों का मुंह घुमाए और इसके बाद लोहे के शटर में ताले लगाने की जगह को ही मोड़ दिया। जब वह दुकान पर पहुंचे तो उन्हें मामले की जानकारी मिली। मामले की सूचना उन्होंने पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया और फिंगर प्रिंट लेने की प्रक्रिया शुरू कर दी। दुकानदार कपिल मेहता ने बताया कि उनका करीब दो से ढाई लाख का सामान लेकर चोर फरार हो गए हैं। चोरों ने दुकान से लैपटॉप और चार्जर चुराए है। जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है। उन्होंने बताया कि चोरों ने सुबह साढ़े चार बजे घटना को अंजाम दिया है। आसपास की तीन दुकानों के सीसीटीवी कैमरों के मुंह को दूसरे तरफ किया गया। जिसके बाद उन्होंने वारदात को अंजाम दिया है।
जिस कार में सवार थे चोर, उस पर लगी थी मोटरसाइकिल के नंबर की प्लेट
शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए तो कार सवार तीन युवक वारदात को अंजाम देते हुए नजर आए। पुलिस ने गाड़ी के नंबर को ट्रैस करने का प्रयास किया तो नंबर बाइक का मिला। वहीं युवकों ने मुंह पर कपड़ा बांधा हुुआ था। हालांकि अभी पुलिस के हाथ कोई भी सुराग नहीं लगा है। वहीं सीसीटीवी फुटेज में आरोपी दो से तीन बार दुकान में प्रवेश करते हैं और सामान को अपनी साथियों को देकर बाहर भेज देते हैं। फुटेज में नजर आ रहा है कि टार्च की रोशनी में भी वह दुकान में अन्य सामान की तलाश करते हुए दिखाई देते हैं।
वर्जन
दोनों स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी अलग-अलग है। सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

-इंस्पेक्टर बनवारी लाल, शहर थाना प्रभारी सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें