फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार हमारे हिस्से का पानी छीनकर दो पूंजीपतियों को दे रही : अभय

विज्ञापन
ओढां। प्रतिमा का अनावरण करते चौ. अभय सिंह चौटाला। (संवाद)
विज्ञापन
ओढां। इंडियन नेशनल लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौ. अभय सिंह चौटाला ने कहा कि हमारे हिस्से के भाखड़ा के पानी में से 668 क्यूसेक पानी कम करके अकेले गुरुग्राम को दिया जा रहा है। गुरुग्राम में ये पानी लोगों को नहीं बल्कि अडानी व अंबानी के संस्थानों को दिया जा रहा है। मात्र दो पूंजीपतियों के लिए सरकार क्षेत्र के किसान का बहुत बड़ा नुकसान कर रही है।
विज्ञापन

हम सभी को एकजुट होकर इसका विरोध करना चाहिए। यदि हमारे हिस्से के पानी के लिए हमें लड़ाई भी लड़नी पड़ी तो वे आशा करते हैं क्षेत्र के सभी किसान बढ़-चढ़कर इस लड़ाई में शामिल होंगे। चौ. अभय सिंह चौटाला गांव पन्नीवाला मोटा में स्थित मुख्य चौक में स्थापित की गई चौ. देवीलाल की भव्य प्रतिमा के अनावरण के अवसर पर पहुंचे।
इस दौरान चौ. अभय सिंह ने प्रतिमा के सुंदरीकरण आदि के लिए पंचायत को 11 लाख रुपये की घोषणा की। उन्होंने कहा कि यह प्रतिमा युवाओं के लिए प्रेरणास्त्रोत साबित होगी। प्रतिमा का अनावरण करने उपरांत उन्होंने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने स्व. चौ. देवीलाल को याद करते हुए कहा कि वे कोई राजनेता नहीं बल्कि एक बड़ी ताकत थे। उन्होंने अपने जीवन में बहुत से उतार-चढ़ाव देखे।
विज्ञापन

इस अवसर पर इनेलो के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा, युवा जिला प्रधान भगवान कोटली, डबवाली हलका प्रधान मंदर सिंह सरां, पन्नीवाला मोटा के सरपंच प्रतिनिधि प्रदीप बेनीवाल, इंदरपाल सहारण, राहुल डूडी, सुरेंद्र गोदा सहित अन्य मौजूद रहे।
-
कांग्रेस सरकार ने भेदभाव पूर्ण रवैया अपनाया : अभय चौटाला
अभय सिंह ने शुगर मिल के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि इनेलो की सरकार में वर्ष 2000 में गांव पन्नीवाला मोटा में शुगर मिल की स्थापना की गई थी, लेकिन इनेलो की सरकार जाने के बाद भूपेंद्र हुड्डा की सरकार ने भेदभावपूर्ण रवैया अपनाते हुए इस शुगर मिल को यहां से बंद कर भूना में शिफ्ट कर दिया। अगर यही मिल आज चलती होती तो क्षेत्र के किसानों को बेहद लाभ मिलता। अभय सिंह ने पूर्व मंत्री चौ. रणजीत सिंह का नाम लिए बगैर कहा कि ये आपके हलके से एक मंत्री भी रहे जो 5 वर्ष में आपके गांव में एक गली तक नहीं बना सके। वहीं पिछले करीब डेढ़ वर्ष में एमएलए व जिला परिषद की ओर से गांव में पंचायत की मार्फत पांच करोड़ के विकास कार्य हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें