फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिन बुजुर्गों की पेंशन कटी, उन्हें ब्याज सहित वापस देंगे : ओपी चौटाला

Sun, 30 Jul 2023 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
कालांवाली की सालासर धर्मशाला में लोगों को संबो​धित करते ओमप्रकाश चौटाला।    संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कालांवाली। ओढां रोड स्थित सालासर धर्मशाला में इनेलो कार्यकर्ताओं ने मिलन समारोह आयोजित किया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में इनेलो सुप्रीमो पूर्व मुख्यमंत्री ओम प्रकाश चौटाला ने शिरकत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार ने विकास के कार्यों के नाम पर एक ईंट भी नहीं लगाई। प्रदेश में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में किसानों की फसल खराब हो गई है और सरकार किसानों को मुआवजा देने में आनाकानी कर रही है। इनेलो सरकार की आने पर किसानों की फसल खराब होने पर पूर्ण मुआवजा दिया जाएगा। महिलाओं को गैस सिलिंडर फ्री एवं 1100 रुपये नकद दिए जाएंगे। जिन बुजुर्गों की पेंशन कट गई है, उन्हें ब्याज के साथ वापस देंगे। इस मौके पर बिंदर सिंह, मघर सिंह, राजीव बिट्टा, मंदर सिंह, मनजीत सिंह, सूरज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें