फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सनकी पति ने भांजे के साथ मिलकर घर में सो रही पत्नी की कुल्हाड़ी से वार कर हत्या की

Tue, 23 Jul 2024 03:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। गांव कुरंगावाली में रविवार रात एक व्यक्ति ने घर में सो रही पत्नी की कुल्हाड़ी से वारकर हत्या कर दी। वारदात में आरोपी का भांजा भी शामिल रहा। पुलिस ने मृतका की मां की रिपोर्ट पर दोनों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार है। सोमवार दोपहर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजन को सौंप दिए। उधर, वारदात के पीछे मृतका की ओर से किसी व्यक्ति के खिलाफ दर्ज मुकदमे में बयान देने से इन्कार की वजह भी सामने आई है। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं से जांच में जुटी है।
पुलिस के मुताबिक किलियांवाली, जिला मुक्तसर (पंजाब) निवासी छिंद्र कौर ने रिपोर्ट में बताया कि उसने अपनी बेटी हरप्रीत की शादी कुरंगावाली निवासी हरदीप पुत्र महेंद्र सिंह के साथ की थी। तीन-चार दिन पहले वह बेटी से मिलने कुरंगावाली आई। इस दौरान पता चला कि दामाद उसकी बेटी के साथ पिछले कई दिन से झगड़ा कर रहा था। उसे समझाने की कोशिश की, फिर भी वह नहीं माना। रविवार रात परिवार के सभी लोग खाना खाकर सो गए। हरदीप और उसका भांजा गुरप्यार सिंह पुत्र गुरमेल सिंह निवासी रोड़ी हाल मलोट मकान के पीछे खाली जगह में सो रहे थे। रात में बेटी की चीख सुनकर परिवार के लोगों की नींद टूटी। उसने देखा कि हरदीप व गुरप्यार ने हरप्रीत पर कुल्हाड़ी से वार कर बुरी तरह लहूलुहान कर दिया है। इस घटना को अंजाम देकर दोनों फरार हो गए। घायल हालत में हरप्रीत को कालांवाली के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां से सिरसा रेफर कर दिया। वहां जिला अस्पताल में उपचार के दौरान हरप्रीत ने दम तोड़ दिया। उधर, घटना की सूचना मिलने पर रोड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से जानकारी कर सबूत जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी के खिलाफ बयानों से मुकर गई थी
पुलिस जांच में यह भी पता चला है कि हरदीप के कहने पर हरप्रीत ने कुछ दिन पहले एक व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया था। इसमें बयान देने के लिए जब हरप्रीत को बुलवाया तो वह मुकर गई। इससे हरदीप नाराज था। ऐसे में माना जा रहा है कि इसी नाराजगी के कारण हरप्रीत की हत्या को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें