फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: उधार के पैसे मांगे तो युवक पर किया हमला, तेजधार हथियार से काटी कोहनी

Tue, 23 Jul 2024 03:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। जाट धर्मशाला के पास सड़क पार कर रहे युवक पर कार में आए कुछ लोगों ने तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। हमले में युवक की कोहनी कट गई है, उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शहर पुलिस ने घायल जसबीर निवासी नुहियांवाली की शिकायत पर अंकित व 3-4 अन्य के खिलाफ मारपीट करने का केस दर्ज किया है।
पुलिस को दी शिकायत में जसबीर ने बताया कि वह बीए द्वितीय वर्ष का छात्र है। 19 जुलाई को वह अपनी कार को ठीक करवाने के लिए ऑटो मार्केट आया था। यहां पर वह अपने दोस्त भीम सेन का इंतजार कर रहा था। इस दौरान भीमसेन ने फोन कर उसे आंबेडकर चौक पर बुला लिया। जब वह कार से जाट धर्मशाला के सामने पहुंचा तो सामने एक लड़का आ गया और रुकने का इशारा किया। जब वह कार रोककर उससे बात करने का प्रयास कर रहा था तो इतनी ही देर में 3-4 अन्य लड़के आ गए और कार के दरवाजे खोलकर उस पर कापों से हमला कर दिया। हमले में उसकी बाईं कोहनी कट गई और बेहोश हो गया। आरोपी मौके से फरार हो गए। जसबीर ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि नुहियांवाली के अंकित ने उस पर हमला किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसने बताया कि छह माह पहले भीमसेन की बाइक अंकित लेकर गया था। इसके बाद उसने इस बाइक को जरूरत के लिए गिरवी रख दिया। उसने अंकित को 35 हजार रुपये देकर बाइक वापस लाने को कहा था और वह बाइक वापस ले आया। जब उसने बाद में रुपये वापस मांगे तो आरोपी ने उस पर हमला करवा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें