फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सिरसा के 853 व फतेहाबाद के 195 लाभार्थियों का अपने घर का सपना होगा पूरा, 30 गज के मिले भूखंड

Thu, 27 Jun 2024 12:54 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सीडीएलयू में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शहरी आवासीय योजना के लाभार्थी को प्रमाणपत्र देते
विज्ञापन
सिरसा। मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के अंतर्गत बुधवार को चौधरी देवीलाल विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय हॉल में समारोह का आयोजन किया। जिसमें सिरसा और फतेहाबाद जिले के अनुसूचित जाति से संबंधित, विधवा महिलाओं व घुमंतू जाति से संबंधित गरीब परिवारों के लाभार्थियों को 30-30 वर्ग गज के भूखंड दिए गए। सिरसा के 853 और फतेहाबाद के 195 लाभार्थियों को भूखंड से जुड़े प्रमाणपत्र स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता ने दिए। इस अवसर पर रोहतक में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम का वर्चुअल माध्यम से सीधा प्रसारण किया गया।
विज्ञापन


स्वास्थ्य मंत्री डाॅ. कमल गुप्ता ने संबोधित करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विकसित भारत के स्वप्न की ओर महत्वपूर्ण कदम है। केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा अंत्योदय की भावना से कार्य करते हुए गरीब परिवारों को हर संभव सहायता मुहैया करवाई जा रही है। सभी को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा, बिना भेदभाव के विकास कार्य, हर पात्र व्यक्ति को योजना का सीधा लाभ, पेयजल, बिजली आदि की सुविधा सरकार दे रही है। उन्होंने कहा कि हरियाणा हाउसिंग फॉर ऑल विभाग द्वारा शहरी क्षेत्रों में रहने वाले अंत्योदय परिवारों के लोगों के लिए मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना लागू की गई है। इस योजना के तहत एक लाख 80 हजार रुपये से कम वार्षिक आय वाले अंत्योदय परिवारों को शहरी क्षेत्र में 30-30 वर्ग गज के भूखंड दिए जा रहे हैं। जो गरीब व्यक्ति के अपने घर के सपने को साकार करता है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा आज प्रदेश के 14 शहरों में 15, 200 भूखंड आवंटित किए जा रहे हैं। इससे पहले हरियाणा सरकार ने गरीब परिवारों को हैप्पी कार्ड वितरित किए। जिसने गरीब व्यक्ति की यात्रा को सुगम कर दिया।


उपायुक्त आरके सिंह ने बताया कि 24 जून को मुख्यमंत्री शहरी आवास योजना के तहत एक मरला के भूखंड ड्राॅ के माध्यम से अलॉट किए गए थे। सिरसा जिला के 853 परिवारों को ड्राॅ के माध्यम से यह भूखंड मिले हैं। इनमें 53 परिवार घुमंतू जाति, 71 विधवा, 276 अनुसूचित जाति व 453 अन्य जाति के गरीब परिवार शामिल हैं। इस अवसर पर उपायुक्त ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित जनों को नशा न करने व दूसरों को भी न करने देने की शपथ भी दिलवाई। वहीं फतेहाबाद के 195 लाभार्थियों को भूखंड के प्रमाणपत्र दिए गए है।
विज्ञापन


इस अवसर पर जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनीवाल, एसडीएम राजेंद्र कुमार, कार्यकारी अधिकारी अतर सिंह खनगवाल, पूर्व सांसद व भाजपा नेता डॉ. अशोक तंवर, जिलाध्यक्ष भाजपा निताशा सिहाग, भाजपा नेता जगदीश चोपड़ा, प्रदेश महामंत्री भाजपा सुरेंद्र आर्य, प्रदीप रातुसरिया, अमन चोपड़ा, मुकेश मेहता, एमआईएस इंचार्ज दिव्या बतरा, विरेंद्र तिन्ना, गोपाल, पूजा यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें