फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दिन व रात के तापमान में 16 डिग्री का अंतर, ट्रेनों पर पड़ रहा असर

विज्ञापन
सिरसा। डबवाली हाईवे पर सुबह का मौसम। संवाद
विज्ञापन
सिरसा। जिले में दिन और रात के तापमान में करीब 16 डिग्री सेल्सियस का अंतर दर्ज किया जा रहा है। शुक्रवार को जहां अधिकतम तापमान 26 डिग्री रहा, वहीं न्यूनतम तापमान 10 डिग्री तक लुढ़क गया। तापमान में इस भारी अंतर के चलते हल्के कोहरे ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। कोहरे के कारण ट्रेनों की आवाजाही भी प्रभावित हो रही है, जिससे यात्रियों को देरी और असुविधा झेलनी पड़ रही है।
विज्ञापन




शनिवार तड़के से ही जिले में धुंध और कोहरे की चादर छाई रही। हालांकि सुबह करीब 7 बजे के बाद हल्की हवा चलने से धुंध धीरे-धीरे छंटने लगी और धूप निकलने पर लोगों ने कुछ हद तक राहत महसूस की। मौसम की करवट ने स्वास्थ्य पर भी असर डालना शुरू कर दिया है। छोटे बच्चों, बुजुर्गों और युवाओं में खांसी, जुकाम, बुखार और गले के इंफेक्शन के मामले बढ़ने लगे हैं।



नागरिक अस्पताल में प्रतिदिन करीब 150 मौसम संबंधी समस्या लेकर पहुंच रहे हैं, जबकि निजी अस्पतालों में भी मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पतालों के चिकित्सक लोगों को आवश्यक दवाएं देने के साथ-साथ ठंड से बचाव और सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन


धुंध में ट्रेनें हो रहीं लेट

वहीं मौसम में धुंध के चलते कई पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेनें अपने निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं, जिससे यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। धुंध के कारण लंबी दूरी की ट्रेनें 10 से 20 मिनट की देरी से चल रही हैं। आने वाले दिनों में बढ़ती धुंध और कोहरे के कारण और भी ट्रेनें लेट होने की संभावना है। सिरसा में गोरखधाम एक्सप्रेस अपने निर्धारित समय से करीब ढाई घंटे की देरी से चल रही है। यह ट्रेन सुबह 10:40 बजे पहुंचनी थी, लेकिन शाम 1:03 बजे सिरसा स्टेशन पर पहुंची।

त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस तीन घंटे देरी से चल रही

त्रिपुरा सुंदरी एक्सप्रेस तीन घंटे 26 मिनट की देरी से चल रही है। इसका सिरसा स्टेशन पर पहुंचने का समय शाम 6 बजे का है, करीब साढे तीन घंटे की देरी के साथ रात 9 बजकर 26 मिनट की देरी से पहुंची है। श्री गंगानगर एक्सप्रेस भी धुंध के चलते 39 मिनट की देरी से चल रही है। इसके सिरसा पहुंचने का समय शाम 6 बजे का होता है तो ऐसे में यह ट्रेन शाम को 39 मिनट की देरी के साथ अपने निर्धारित समय से 6 बजकर 39 मिनट पर पहुंची है। इसी प्रकार किसान एक्सप्रेस के सिरसा पहुंचने का समय शाम 7 बजकर 30 मिनट का है तो ऐसे में यह ट्रेन 40 मिनट की देरी के साथ 8 बजकर 10 मिनट पर सिरसा स्टेशन पर पहुंची हैं। जो अपने निर्धारित समय से 40 मिनट की देर है।

-

नागरिक अस्पताल में मौसम में ठंड के चलते मरीजों की संख्या बढ़ रही है, इससे मरीजों में खांसी, जुकाम, बुखार से पीड़ित मरीज आ रहे हैं। इन्हें दवा के साथ मौसम में ठंड से परहेज की सलाह दी जा रही है। ठंड से बचाव ही जरूरी है। डॉ. भरत भूषण, बाल रोग विशेषज्ञ, नागरिक अस्पताल, सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें