फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: डेरा प्रमुख ने मजलिस में अनुयायियों का हालचाल जाना

Tue, 06 Jan 2026 01:17 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में डेरा प्रमुख का काफिला। 
विज्ञापन
सिरसा। डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम फिर जेल से 40 दिन की पैरोल पर बाहर आ गया है। सोमवार को रोहतक की सुनारिया जेल से डेरा प्रमुख दो बुलेट प्रूफ लैंड क्रूजर, दो फॉर्च्यूनर व दो अन्य गाड़ियों के काफिले के साथ दोपहर 2:45 बजे सिरसा डेरे में पहुंचा। डेरा प्रमुख दोपहर तीन बजे हुई मजलिस में साध संगत से रू-ब-रू हुआ। डेरा प्रमुख ने साध संगत से हालचाल भी जाना
विज्ञापन

डेरा प्रमुख ने कहा कि अनुयायियों को डेरा प्रबंधन के नियमों का पालन करना होगा। बगैर उसके अनुमति के किसी प्रकार का डेरे में आवागमन नहीं करेगा। इससे पहले, डेरा प्रमुख राम रहीम 15 अगस्त को अपना जन्मदिन मनाने के लिए जेल से बाहर आए थे। डेरा प्रमुख को रविवार को पैरोल मिलने की सूचना मिलने के साथ ही साध संगत ने नए डेरे में आना शुरू कर दिया था। सोमवार को भी साध संगत का आना जारी रहा।

प्रबंधन की गतिविधियां अब हो चुकी है तेज
डेरा प्रमुख के सिरसा डेरे में आने के बाद गतिविधियां तेज हो गई हैं। अभी तक सामाजिक कार्यक्रमों से दूरी बनाने वाले डेरा प्रबंधन विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करने में जुट गया है। इसको लेकर प्रबंधन ने पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थी।
विज्ञापन

यह बोले डेरा प्रवक्ता.....
डेरा सच्चा सौदा के प्रवक्ता जितेंद्र खुराना ने कहा कि हर कैदी का पैरोल और फरलो का अधिकार होता है। इसके तहत कैदी को एक साल में 70 दिन की पैरोल और 21 दिन की फरलो मिलती है। ऐसा नहीं है कि इस पैरोल और फरलो का लाभ सिर्फ डेरा प्रमुख को मिलता है। अब उन्हें 40 दिन की पैरोल मिली है। वह इस दौरान सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा में रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें