फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: दिनभर लगी रही टोकन कटवाने के लिए किसानों की भीड़, ओढां में हाईवे पर लगाया जाम

विज्ञापन
ओढां में रोड जाम करते किसान।
विज्ञापन
सिरसा, ओढां। सरकार ने सरसों की खरीद को लेकर 11 मई से 2 दिन के लिए पोर्टल खोला था। शुक्रवार को ओढां में अंतिम दिन किसानों ने मंडी में टोकन व्यवस्था को लेकर रोष व्यक्त करते हुए नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। जबकि अन्य कई मंडियों में भी किसानों ने रोष प्रदर्शन किया। सिरसा मार्केट कमेटी में भी किसानों ने एजेंटों के टोकन काटने के आरोप लगाए और रोष जताया। हालांकि इसके पश्चात मामला शांत हो गया। जिले में दो दिन में ढाई लाख क्विंटल सरसों से अधिक की आवक हुई है। जिसकी खरीद प्रक्रिया जारी है।
विज्ञापन

शुक्रवार को दोपहर के समय टोकन कटने की प्रक्रिया बंद हुई तो किसानों ने ओढां में नेशनल हाईवे पर जाम लगा दिया। सूचना के बाद थाना प्रभारी अनिल सोढ़ी ने मौके पर पहुंचकर किसानों से बातचीत की। वहीं मार्केट कमेटी के सचिव द्वारा टोकन दोबारा शुरू करने के आश्वासन के बाद किसानों ने जाम हटा दिया। सरसों लेकर मंडी में आए किसानों ने बताया कि सरकार ने 2 दिन के लिए पोर्टल खोल रखा है लेकिन कर्मचारी टोकन काटने के बजाय किसानों को परेशान कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारी कार्य में तत्परता न बरतकर कछुआ चाल से काम कर निर्धारित समय पूरा कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिन किसानों के टोकन कट चुके हैं उनकी सरसों की तुलाई कार्य बहुत धीमा चल रहा है।
किसान नेता मंजीत सिंह ओढां व कौर सिंह कुंडर ने कहा कि बीते वीरवार को पोर्टल खुलने के बाद से उन्होंने स्वयं पास बैठकर सुचारू रूप से कार्य शुरू करवा दिया था। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह 9 बजे किसान सरसों से भरी ट्रालियां लेकर मंडी में पहुंच गए, लेकिन मार्केट कमेटी के कर्मचारियों की ओर से टोकन सिस्टम शुरू नहीं किया गया। जिसके चलते किसानों को परेशानी हुई। वहीं कमेटी का परचेजर मौके से खिसक गया और उसके बाद उसने व मार्केट कमेटी सचिव ने किसानों के फोन उठाने बंद कर दिए। जिसके बाद किसानों ने मंडी के सामने हाईवे को जाम करते हुए नारेबाजी शुरू कर दी। किसान नेता कौर सिंह व मंजीत सिंह ने कहा कि कर्मचारी कभी टोकन वितरण बंद कर देते हैं तो कभी तौल कार्य धीमा करवा देते हैं। उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की मनमानी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विज्ञापन

सूचना के बाद थाना प्रभारी अनिल सोढ़ी ने मौके पर पहुंचकर कमेटी सचिव से बात की। कमेटी सचिव ने बताया कि टोकन कार्य शुरू करवा दिया है। जिसके बाद किसानों ने रोड खोल दिया। हैफेड के परचेजर राजकुमार ने बताया कि किसानों के करीब 250 टोकन काटे जा चुके हैं। 11 मई तक 13 हजार क्विंटल सरसों की खरीद की जा चुकी है। शुक्रवार को जितने भी किसान लाइन में लगे हुए हैं उनके टोकन काट दिए जाएंगे। देर रात तक टोकन प्रक्रिया जारी रखेंगे।

एक दिन में डेढ़ लाख क्विंटल सरसों की मंडियों में हुई आवक
शुक्रवार को जिले के किसानों को सरसों की सरकारी खरीद शुरू होने की सूचना मिली तो किसान मार्केट कमेटी कार्यालय में टोकन कटवाने के लिए कतारों में सुबह छह बजे ही लगना शुरू हो गए। वहीं सिरसा मार्केट कमेटी में शाम चार बजे तक किसानों की टोकन कटवाने के लिए लंबी कतार लगी रही। वहीं जिले में दिनभर डेढ़ लाख क्विंटल से अधिक सरसों की आवक हुई है। जिसकी खरीद प्रक्रिया जारी है। वहीं बीते दिन वीरवार को जिले में हैफेड की ओर से 85 हजार 477 क्विंटल सरसों की खरीद हुई थी। जिले में अब तक कुल 6 लाख 63 हजार 262 क्विंटल सरसों की खरीद हैफेड की ओर से की जा चुकी है। जबकि अब तक कुल 10 लाख क्विंटल सरसों की आवक हो चुकी है।

दो दिन के लिए सरकार की ओर से पोर्टल शुरू किया था। टोकन कटवाने वाले किसानों की सरसों की खरीद की। दो दिन में ढाई लाख क्विंटल सरसों की आवक होने की उम्मीद है। देर रात तक खरीद प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन

मांगेराम, डीएम, हैफेड सिरसा ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें