फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: जेल तक पहुंची अफीम की खेप, बर्खास्त एएसआई का कोर्ट ने रिमांड देने से किया इन्कार

Thu, 05 Nov 2026 09:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। इलाज के बहाने नागरिक अस्पताल पहुंचा बर्खास्त एएसआई रणबीर सिंह अफीम के साथ पकड़े जाने के बाद फिर जेल पहुंच गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर वीरवार को अदालत में पेश किया और पूछताछ के लिए रिमांड मांगा। अदालत ने रिमांड देने से इन्कार कर दिया।
विज्ञापन

इसके बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। अब पुलिस अस्पताल में उसे अफीम पहुंचाने वाले व्यक्ति की पहचान करने में जुटी है। रणबीर सिंह को बुधवार को मधुमेह का उपचार कराने के लिए जिला जेल से नागरिक अस्पताल लाया गया था।
सूत्रों के मुताबिक इसी दौरान उसकी पत्नी भी उससे मिलने अस्पताल पहुंची थी। उपचार के बाद जब उसे वापस जेल लाया गया तो जेल कर्मचारियों ने डोडी में बंदियों की तलाशी शुरू की। इस दौरान रणबीर सिंह घबराने लगा और पेशाब करने के बहाने शौचालय में चला गया। उसकी गतिविधियों पर शक होने पर कर्मचारी भी वहां पहुंच गए। तलाशी लेने पर उसके पास से 17.87 ग्राम अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन

इसके बाद जेल प्रशासन ने हुडा चौकी पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जेल उप अधीक्षक रामकुमार की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ जेल और मादक पदार्थ अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की।
सूत्रों के अनुसार पूछताछ में आरोपी ने बताया कि नागरिक अस्पताल में एक व्यक्ति उसे अफीम देकर गया था। जांच में सामने आया कि रणबीर सिंह ने जेल से बाहर संदेश पहुंचाया था कि वह बुधवार को उपचार के लिए अस्पताल आएगा। इसके बाद संबंधित व्यक्ति ने शौचालय में उसे अफीम दी। जांच अधिकारी सतपाल ने बताया कि मामले में आरोपी की पत्नी की भूमिका सामने नहीं आई है।
रणबीर सिंह एनएच-9 पर ट्रक से बरामद 88.970 किलो अफीम के मामले में भी आरोपी है। उस पर जब्त अफीम में से 57.84 ग्राम निकालकर अपने परिचित को देने और सबूत मिटाने के आरोप हैं। इस मामले में भी वह न्यायिक हिरासत में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें