फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सवा करोड़ की लूट का आरोपी गणेश जेल भेजा, नौकरानी की नेपाल में तलाश कर रही पुलिस

Thu, 05 Nov 2026 09:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। हुडा सेक्टर-20 में कारोबारी पंकज खेमका के बंगले में सवा करोड़ रुपये की लूट के मामले में आरोपी गणेश को अदालत ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वीरवार को सिविल लाइन थाना पुलिस ने रिमांड अवधि पूरी होने पर उसे अदालत में पेश किया। आरोपी दिल्ली के हरिनगर मायापुरी का रहने वाला है।
विज्ञापन

पूछताछ में उसने मुख्य आरोपी नौकरानी बीनू के बारे में अहम जानकारियां दी हैं। पुलिस के अनुसार गणेश महिला गैंगस्टर बीनू का करीबी है और लूट की साजिश में शामिल था। 18 अक्तूबर की रात वारदात के बाद बीनू अपने दो साथियों के साथ कारोबारी की पत्नी की गाड़ी लेकर भावदीन टोल प्लाजा पहुंची थी। वहां तीनों गाड़ी छोड़कर गणेश और उसके साथी की गाड़ी में बैठकर दिल्ली फरार हो गए। गणेश पहले से ही टोल प्लाजा से आगे उनका इंतजार कर रहा था। सूत्रों के मुताबिक, वारदात में बीनू सहित सात आरोपी शामिल हैं। बीनू की तलाश में पुलिस की एक टीम नेपाल में डेरा डाले हुए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें