फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस में सीट मांगने पर विद्यार्थियों से परिचालक ने की बहस, छात्रों ने डीआई को सौंपी शिकायत

विज्ञापन
जीएम के पास शिकायत लेकर पहुंचे छात्र। - फोटो : Sirsa
विज्ञापन
वीरवार को जमाल रूट पर विद्यार्थियों और परिचालक से सीट मांगने को लेकर बहस हो गई। जबकि रोडवेज विभाग द्वारा बस में 41 नंबर सीट आरक्षित की गई है। लेकिन परिचालक उस सीट पर न बैठकर आगे चालक के पास की सीट पर बैठते हैं और जब कोई सवारी उस सीट को छोड़ने को कहती है तो वह मनाकर बहस करने लग जाते हैं। जिसको लेकर जमाल रूट के छात्रों ने डीआई को इसकी शिकायत दी।
विज्ञापन

सीट न देने और विद्यार्थियों के साथ बहस करने के मामले को लेकर विद्यार्थी रोडवेज महाप्रबंधक के पास पहुंचे। कार्यालय में महाप्रबंधक के न होने पर छात्र अपनी समस्या को लेकर रोडवेज डीआई के पास पहुंचे और कंडेक्टर के रूट बदलने की मांग की। जिसके बाद डीआई ने विद्यार्थियों की समस्याओं को सुन जल्द ही समस्या का समाधान करने को कहा। रोडवेज महाप्रबंधक के पास शिकायत लेकर पहुंचे विद्यार्थी रवि, बलराज, संदीप कुमार, ऋतिक ने बताया कि जमाल रूट पर विद्यार्थियों की संख्या काफी अधिक होने के कारण लड़कियों को खड़े होकर सफर करने पर मजबूर होना पड़ता है। वहीं विद्यार्थियों ने कहा कि कंडेक्टर से जब लड़कियों को बैठाने के लिए सीट मांगी गई तो कंडेक्टर विद्यार्थियों के साथ बहस करने लगा। जबकि कंडेक्टर पहले भी विद्यार्थियों के साथ कई बार बहस कर चुका है। ऐसे में विद्यार्थियों ने कंडेक्टर को अन्य रूट पर लगवाए जाने की भी मांग की। डीआई ने इस मामले को महाप्रबंधक के संज्ञान में लाने का आश्वासन दिलाया।
परिचालक की आरक्षित है 41 नंबर सीट
रोडवेज विभाग ने बीते 10 माह पहले एक नोटिस जारी किया था। जिस दौरान बस में परिचालक 41 नंबर सीट पर बैठेगा। वहीं पहले एक नंबर सीट स्टाफ के लिए छोड़ी जाती थी कि अगर रोडवेज का कोई अधिकारी बस में सफर करता है तो वह सीट उसके लिए होगी। लेकिन परिचालक ही उस सीट को नहीं छोड़ रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें