फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: आज सिरसा आएंगे मुख्यमंत्री, 650 जवान संभालेंगे सुरक्षा, एयरफोर्स स्टेशन से पंचायत भवन तक पुलिस की निगरानी

Fri, 11 Sep 2026 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के 12 सितंबर को प्रस्तावित सिरसा दौरे के लिए पुलिस अलर्ट है। मुख्यमंत्री शनिवार सुबह साढ़े 9 बजे पंचायत भवन में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि मुख्यमंत्री की सुरक्षा में करीब 650 पुलिस अधिकारी और कर्मचारी तैनात रहेंगे। कार्यक्रम स्थल के साथ शहर के प्रमुख मार्गों, चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर विशेष निगरानी रहेगी।
दौरे के लिए शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन ने एयरफोर्स स्टेशन से पंचायत भवन तक विभिन्न रूटों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को पूरी सतर्कता बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सुरक्षा व्यवस्था में सीसीटीवी कैमरों के अलावा बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड भी तैनात रहेगा। खुफिया एजेंसियां भी सक्रिय रहेंगी। पुलिस टीमें संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की लगातार जांच करेंगी।
मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए यातायात व्यवस्था भी दुरुस्त की गई है। जरूरत के अनुसार प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन किया जाएगा। विभिन्न स्थानों पर नाके लगाए जाएंगे। यातायात पुलिस की टीमें जाम की स्थिति पर नजर रखेंगी।
एसपी ने कहा कि सुरक्षा के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि अफवाह फैलाने या माहौल खराब करने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें