फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: राजकीय व निजी महाविद्यालयों में यूजी-पीजी के लिए आवेदन प्रक्रिया 30 सितंबर तक खुली

विज्ञापन
सिरसा।राजकीय महिला महाविद्यालय सिरसा।
विज्ञापन
सिरसा। जिले के राजकीय और निजी महाविद्यालयों में नए शैक्षणिक सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया अंतिम चरण में है, लेकिन लगभग 30 प्रतिशत सीटें अभी भी खाली हैं। इस स्थिति को देखते हुए उच्च शिक्षा विभाग ने प्रवेश पोर्टल को 30 सितंबर तक खोल दिया है। छात्र-छात्राएं अब इस अवधि में नए फॉर्म भरकर स्नातक (यूजी) और स्नातकोत्तर (पीजी) कक्षाओं में आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन

महाविद्यालय प्रशासन और स्टाफ सदस्य दाखिला संख्या बढ़ाने के लिए सक्रिय प्रयास कर रहे हैं। वे मौजूदा विद्यार्थियों और अभिभावकों से संपर्क कर अधिक से अधिक छात्रों को प्रवेश के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसके अलावा जागरूकता अभियान भी चलाए जा रहे हैं। विद्यार्थियों को बताया जा रहा है कि सरकारी महाविद्यालयों में पढ़ाई के साथ खेल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, एनएसएस, एनसीसी जैसी गतिविधियां भी उपलब्ध हैं, जो उनके सर्वांगीण विकास में सहायक हैं।
आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी
इच्छुक विद्यार्थी उच्च शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेजों में 10वीं व 12वीं की अंकतालिका, ट्रांसफर सर्टिफिकेट, पासपोर्ट साइज फोटो और आधार कार्ड शामिल हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद कॉलेज स्तर पर दस्तावेजों का सत्यापन कर प्रवेश अंतिम रूप दिया जाएगा। पोर्टल 30 सितंबर तक खुला रहेगा।
विज्ञापन

सीटें रिक्त रहने का कारण
शिक्षा विशेषज्ञों के अनुसार, निजी विश्वविद्यालयों और कॉलेजों की ओर विद्यार्थियों का रुझान बढ़ने से सरकारी महाविद्यालयों में सीटें खाली रह जाती हैं। इसके अलावा, तकनीकी और प्रोफेशनल कोर्स की लोकप्रियता बढ़ने से पारंपरिक स्नातक पाठ्यक्रमों में कम अभ्यर्थी आ रहे हैं। फिर भी, सरकारी महाविद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुभवी स्टाफ और न्यूनतम शुल्क संरचना विद्यार्थियों के लिए आकर्षण का केंद्र बनी हुई है।
रिक्त सीटों का विवरण
विषय
कुल सीटें
दाखिला
रिक्त सीटें
एमकॉम
40
25
15
साइंस
80
33
47
बीएससी साइंस इन फिजिकल साइंस
160
39
121
बीएससी साइंस इन लाइफ साइंस
80
33
47
बीसीए
60
47
13

-

जो विद्यार्थी अभी तक किसी कारणवश प्रवेश से वंचित रह गए थे, उनके लिए सुनहरा अवसर है। एक ओर जहां सरकारी कॉलेजों में फीस बेहद कम है। वहीं, यहां की डिग्री और गतिविधियां विद्यार्थियों के भविष्य को नई दिशा देने में सहायक होती हैं। 30 सितंबर तक पोर्टल खोला गया है। विद्यार्थी नए फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। - शिवानी छाबड़ा, नोडल अधिकारी, राजकीय महिला महाविद्यालय।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें