फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सफाई की शिकायतें आने पर एजेंसी को लगाया 40 हजार रुपये का जुर्माना

Wed, 02 Apr 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


सिरसा। शहर में सफाई को लेकर आनी वाली शिकायतों पर नगर परिषद प्रशासन ने संज्ञान लेते हुए संबंधित एजेंसी को 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। अधिकारियों ने एजेंसी को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर काम में सुधार नहीं किया और शिकायतें आईं तो जुर्माना राशि को बढ़ाया भी जा सकता है।

नगर परिषद की ओर से शहर को पांच जोन में बांटकर सड़कों की सफाई करवाई जाती है। चार जोन का ठेका डिंग मैनपावर एजेंसी को दिया गया है, जबकि एक जोन नगर परिषद के कर्मचारी देखते हैं। सरकारी कर्मचारियों से बाजार के आसपास के क्षेत्र की सफाई करवाई जाती है। अन्य जोन की गलियों और मुख्य सड़कों की सफाई कर कचरा डंपिंग प्वाइंट तक पहुंचाना का काम एजेंसी का है। मार्च में एजेंसी की कई जगहों से शिकायत आईं। इनमें नगर परिषद ने 20 शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
विज्ञापन


बता दें कि स्वच्छता सर्वेक्षण की टीम ने आगामी सात दिनों के अंदर शहर का दौरा करना है। ऐसे में नगर परिषद प्रशासन सफाई को लेकर लापरवाही बर्दाश्त करने की मूड में नहीं है। जिला नगर आयुक्त सुरेंद्र बैनीवाल स्पष्ट तौर पर कह चुके है कि सफाई मामले में कोई लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन


:::::::::::::::::::::::::::

इस प्रकार है जुर्माने की प्रक्रिया

एक लोकेशन पर गंदगी होने पर 2000 रुपये का जुर्माना होगा।

- नियमित रूप से शिकायत आती है तो जुर्माना 10 हजार रुपये तक लग सकता है।

- यदि कचरे के बड़े-बड़े ढेर देखने को मिलते है या नया डंपिंग बनाया जाता है तो जुर्माना 10 से 50 हजार रुपये तक भी हो सकता है।



कोट्स

सफाई न होने पर एजेंसी पर 40 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। शहर में सफाई को लेकर कोई लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शहरवासियों से भी अपील है कि वह खुले में कचरा न फैलाएं। - जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें