फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तीसरी कक्षा की दो छात्राओं से छेड़छाड़ करने के दोषी को 7 साल की सजा, स्कूल से घर लौटते समय टॉफी देकर गली में ले गया था

Thu, 05 Nov 2026 09:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। तीसरी कक्षा की दो छात्राओं से छेड़छाड़ के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट ने सख्त रुख अपनाते हुए दोषी सेवक को वीरवार को 7 साल कैद की सजा सुनाई है। अदालत ने उस पर 45 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। महिला थाना डबवाली पुलिस ने इस मामले में 22 अगस्त 2022 को प्राथमिकी दर्ज की थी।
विज्ञापन

अदालत में चले अभियोग के अनुसार पुलिस को दी शिकायत के अनुसार एक छात्रा गांव के स्कूल में तीसरी कक्षा में पढ़ती थी। 20 अगस्त 2022 को छुट्टी के बाद वह अपनी सहेली के साथ घर लौट रही थी। इसी दौरान स्कूल के पास रहने वाला सेवक दोनों को टॉफी देकर गोद में उठाकर एक तंग गली में ले गया और उनके साथ गलत हरकत की।
दोनों छात्राएं रोने लगीं तो आरोपी ने उनके गालों पर काट लिया। घर पहुंचकर छात्राओं ने परिजनों को घटना बताई। परिजनों ने गली की एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी जिसमें आरोपी दिखाई दिया। इसके बाद महिला थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। वीरवार को सुनवाई के दौरान न्यायाधीश डॉ. नरेश कुमार सिंघल ने सेवक को दोषी करार देते हुए सजा सुनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें