फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: तापमान पहुंचा 42 डिग्री, गर्म हवा के थपेड़ों ने बढ़ाई लोगों की परेशानी

Tue, 08 Apr 2025 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
सिरसा में गनर मशीन का शुभारंभ करते अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप।
विज्ञापन
सिरसा। सिरसा जिले में तीन दिनों से तेजी से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में उछाल दिख रहा है। यहां मंगलवार को तापमान 42.8 डिग्री पहुंच गया। दिन भर चली गर्म हवाओं के कारण जनजीवन प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन


लू से बचने के लिए बुजुर्ग और बच्चे घरों से बाहर नहीं निकले। हालांकि किसानों को गेहूं और सरसों की कटाई के लिए खेतों में निकलना पड़ रहा है।

गर्मी को देखते हुए चिकित्सकों ने विशेष रूप से दिशा-निर्देश जारी किए कि पानी की बोतल और धूप से बचने के लिए कपड़ा साथ रखें। क्योंकि तेजी से बढ़ रही गर्मी के कारण लू लग सकती है। दिमाग में गर्मी चढ़ने के कारण मौत होने का खतरा भी बना रहता है। वहीं, तेजी से बढ़े तापमान के कारण बिजली की खपत एकदम से 10 प्रतिशत बढ़ गई है।

मौसम बदलने के साथ ही बाजारों और दुकानों में एसी चलने लगे हैं। इस कारण तेजी से बिजली की मांग आने वाले दो तीन दिनों में बढ़ेगी। वहीं, ग्रामीण क्षेत्रों में गेहूं की पकी फसल के कारण बिजली आपूर्ति सुबह आठ से शाम छह बजे तक बंद रखी जा रही है। वहीं, नलकूप की बिजली आपूर्ति भी बंद कर दी गई है ताकि चिंगारी के कारण गेहूं की फसल में आग न लगे।
विज्ञापन


जिले में सोमवार को तापमान 41 के पार पहुंचा। मंगलवार को तापमान बढ़कर 42.8 डिग्री पहुंच गया जबकि न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री पहुंच गया है। गर्मी के मौसम के कारण गेहूं की फसल भी तेजी से पक रही है। इस कारण लोगों को अपनी दिनचर्या में बदलाव करना पड़ रहा है।

इस क्रम में लोगों ने अपने जरूरी कामकाज सुबह ही निपटा लिए और शेष कार्यों को शाम के समय किए जा रहे हैं। हालांकि जिन लोगों का कार्य अत्यावश्यक है, वे दोपहर में ही कामकाज के सिलसिले में सड़कों पर पहुंच रहे हैं, लेकिन एहतियातन वे गन्ना और आम के रस, शीतल पेय पदार्थों और लस्सी आदि को तरजीह दे रहे हैं।

गर्मी में पानी के छिड़काव के लिए मंगवाई मशीन
सिरसा में पिछले वर्ष गर्मी में तापमान 50 डिग्री पहुंच गया था। तापमान को कम करने के लिए नगर परिषद के पास कोई साधन नहीं था। इस बार तापमान में बढ़ोतरी न हो। इसके लिए पहले ही मुख्यालय स्तर पर विशेष रूप से मशीन भेजी गई है। इस गनरमशीन से सड़कों पर पानी की बौछार की जाएगी। ताकि तापमान में उछाल नहीं आए। धूल मिट्टी के कण भी नहीं उड़ेंगे। इस मशीन में नियमानुसार एसपीटी के पानी का प्रयोग सड़कों पर छिड़काव के लिए किया जाएगा। इसका शुरुआत मंगलवार को अध्यक्ष वीर शांति स्वरूप ने की।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें