संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जिले में मंगलवार को अधिकतम तापमान का रिकॉर्ड टूट गया। दोपहर को इस सीजन का सबसे अधिक 45 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है। न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रहा।
सुबह से लेकर शाम तक लू का प्रकोप रहा। सोमवार को बारिश होने से अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। सुबह 10 बजे के बाद बहुत कम लोग ही घरों से बाहर निकले। बाहर निकलने से पहले लोगों ने अपने सिर व मुंह को साफे से ढक लिया ताकि गर्मी से बचा जा सके। मौसम विभाग कहना है कि आने वाले दिनों में तापमान 45 डिग्री सेल्सियस से अधिक जा सकता है।