फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शिवनगर में किशोर ने फंदा लगाकर दी जान

Sat, 30 May 2026 12:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
डबवाली। डबवाली के वार्ड नंबर 19 स्थित शिवनगर क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एक 17 वर्षीय किशोर अपने घर के अंदर लोहे की ख्रड़ी चारपाई से फंदे पर लटका मिला। घटना का पता चलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और आसपास के लोग बड़ी संख्या में मौके पर एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी तुरंत मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

मृतक की पहचान 17 वर्षीय बॉबी पुत्र प्रकाश के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पिछले कुछ समय से पारिवारिक तनाव के कारण मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। परिजनों के अनुसार परिवार आर्थिक रूप से साधारण स्थिति में जीवन यापन कर रहा है। मृतक के पिता एक तेल फैक्टरी में मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करते हैं।
घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक और चिंता का माहौल बना हुआ है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बोबी शांत स्वभाव का युवक था और किसी ने भी इस तरह की घटना की कल्पना नहीं की थी।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही शहर थाना प्रभारी देवीलाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। थाना प्रभारी देवीलाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आत्महत्या के पीछे घरेलू कलह और मानसिक परेशानी की बात सामने आ रही है। हालांकि पुलिस मामले के हर पहलू को ध्यान में रखते हुए गहन जांच कर रही है। पुलिस द्वारा आवश्यक कार्रवाई उपरांत शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल के शव गृह में रखवाया गया। पोस्टमार्टम उपरांत बाद आगे की कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें