सिरसा। शिक्षा विभाग की टीम गांवों में नुक्कड़ नाटक करती हुई। विभाग
सिरसा। शिक्षा के महत्व को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में सकारात्मक संदेश फैलाने के उद्देश्य से जिला सिरसा के पिछड़े खंडों में नुक्कड़ नाटकों की शुरुआत की गई है। अब गांव-गांव जाकर ग्रामीणों और बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। प्रस्तुतियों में बेटी बचाओ अभियान और सरकारी योजनाओं की जानकारी भी शामिल की जा रही है।
जिले के खंड ऐलनाबाद, ओढां, रानियां, बड़ागुढ़ा, नाथूसरी चोपटा और डबवाली में आगामी दिनों में नुक्कड़ नाटक आयोजित किए जाएंगे। यह अभियान सिरसा तक सीमित नहीं रहकर हरियाणा के फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, पानीपत, कैथल, पलवल, नूंह, महेंद्रगढ़ और जींद जिलों के 36 खंडों तक फैला है। हर खंड के गांवों में यह जागरूकता अभियान विशेष रूप से संचालित किया जा रहा है।
नुक्कड़ नाटक ऐसी कला है जो गांव की चौपाल से लेकर गलियों तक असर छोड़ती है। हमारा उद्देश्य है कि सिरसा जिले के हर गांव में शिक्षा की रोशनी फैले और लोग समझें कि शिक्षा से ही जीवन में सच्ची प्रगति संभव है।
- बलबीर सिंह, सहायक परियोजना अधिकारी, समग्र शिक्षा अभियान सिरसा।
-
हमारी टीम गांव-गांव जाकर शिक्षा का महत्व समझा रही है। आगे भी नाटक जारी रहेंगे। टीम बेटी बचाओ का संदेश और सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों तक पहुंचा रही है। अपनी भाषा और अंदाज में जब लोग यह नाटक देखेंगे तो संदेश गहराई से असर करेगा।
- सुनील कुमार, ड्रामा इंस्ट्रक्टर व नोडल अधिकारी, सिरसा।