फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र पर टूटा गुरु जी का कहर, अस्पताल पहुंचा छात्र

Fri, 12 Feb 2016 01:47 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
एक निजी स्कूल के प्रिंसिपल का कहर वीरवार को 13 वर्षीय एक छात्र पर टूटा। गुरुजी ने छात्र की डंडे से जमकर पिटाई कर दी। प्रताड़ना का शिकार घायल छात्र को ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन




छात्र विक्रम पुत्र शिशपाल निवासी पन्नीवाला मोटा ने बताया कि वह पंजुआना के निकट एक निजी स्कूल का आठवीं का छात्र है। छात्र ने बताया कि स्कूल में छठी पीरियड चल रहा था, जिसमें एक अन्य छात्र ने उसकी बुक छीनकर फेंक दी इसी दौरान वहां पर टीचर आ गई, जिन्होंने उसे थप्पड़ लगाते हुए शरारत न करने की बात कही।


छात्र के अनुसार उसने कहा कि मैडम मै नहीं दूसरा छात्र शरारत कर रहा था। उसने दूसरा थप्पड़ मारने के भय से हाथ आगे कर दिया। उधर टीचर का कहना था कि विक्रम ने उसका बदतमीजी के इरादे से हाथ पकड़ा। छात्र के मुताबिक मैडम उसे प्रिंसिपल के पास ले गईं जहां प्रिंसिपल ने उसकी डंडों से पिटाई कर दी। छात्र का कहना है कि उसे स्कू ली बसों के इंचार्ज भी इस घटना बारे घर न बताने की धमकी दी। छुट्टी के बाद छात्र जब घर पहुंचा तो उसकी अवस्था देख परिजन उसे ओढां के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में ले आए जहां उसके कंधे व पैरों पर प्रिंसिपल का गुस्सा डंडे के रूप में देखकर हर कोई हैरान था।
विज्ञापन


 चिकित्सकों ने छात्र की मेडिकल रिपोर्ट थाना में भेज दी है। छात्र के पिता शिशपाल ने कहा कि स्कूल स्टाफ द्वारा 13 वर्षीय छात्र पर बदतमीजी के इरादे से हाथ पकड़ने के आरोप लगाना बिल्कुल गलत है। अभिभावक ने प्रिंसिपल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इस बारे स्कूल के प्रिंसिपल ने एक बारगी तो यह कहकर पल्ला झाड़ा कि उन्होंने छात्र को डांटा था, लेकिन छात्र के चोटों के निशान बारे पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि हां डंडे से पीटा था पर इतना नहीं। बच्चे ने मैडम के साथ बदतमीजी कि थी बच्चे कि बुरी आदत छुड़वाने के लिए कुछ तो करना ही पड़ता है।
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें