फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: विद्यार्थियों को सफलता के छह मूल मंत्र बताए

विज्ञापन
सिरसा। फ्रेशर पार्टी में विद्या​र्थियों को सम्मानित करते हुए ​शिक्षक। प्रवक्ता 
विज्ञापन
सिरसा। जेसीडी विद्यापीठ के अंतर्गत संचालित जेसीडी इंस्टीट्यूट ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट में नए विद्यार्थियों के लिए बुधवार को व्य फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जेसीडी विद्यापीठ के महानिदेशक डाॅ. जयप्रकाश रहे। इस अवसर पर संस्थान की इंचार्ज डॉ. रणदीप कौर ने मुख्य अतिथि एवं अन्य अतिथियों का स्वागत हरे पौधे भेंट कर किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि प्रो. जयप्रकाश ने विद्यार्थियों को सफलता के छह मूल मंत्र बताए। उन्होंने कहा कि जीवन में स्पष्ट लक्ष्य निर्धारित करें, अनुशासन का पालन करें, ईमानदार रहें, समय का सदुपयोग करें, शिक्षकों का आदर करें, और स्मार्ट वर्क के साथ हार्ड वर्क करें। विद्यार्थी यदि इन सिद्धांतों को अपने जीवन में अपनाएं, तो निश्चय ही हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकते हैं।
इस दौरान विद्यार्थियों ने मंच पर नृत्य, गायन, अभिनय और रैंप वॉक जैसी रंगारंग प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। उनकी प्रस्तुति में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और टीम भावना का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। कार्यक्रम का मूल्यांकन निर्णायक मंडल डॉ. कंवलजीत और इंजीनियर मनीषा ने किया।
विज्ञापन

दोनों निर्णायकों ने विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों के आधार पर बीबीए वर्ग सेमेस्टर फ्रेशर हरमन, मिस फ्रेशर निकिता, मिस्टर इवनिंग कृष, मिस इवनिंग दीक्षा, मिस्टर पर्सनैलिटी उत्सव, और मिस पर्सनैलिटी ऋतिका रहीं। वहीं, एमबीए वर्ग से मिस्टर फ्रेशर गुरप्रीत, मिस फ्रेशर सान्या, मिस्टर इवनिंग सय्यम, मिस इवनिंग दीक्षा, मिस्टर पर्सनैलिटी युवराज, और मिस पर्सनैलिटी मीनाक्षी रहीं। अंत में सभी विजेताओं को मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि की ओर से प्रमाणपत्र एवं पुरस्कार प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें