फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन 12 और फर्जी फर्मों के खिलाफ टैक्स चोरी के मामले दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा में फर्जी फर्मों के खिलाफ सिविल लाइन और सिटी थाने में जीएसटी चोरी के मामले आबकारी एवं कराधान विभाग के अधिकारियों की शिकायत पर दर्ज किए गए। जिले में कुल 20 फर्मों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। शनिवार देर रात सिविल लाइन व सिटी पुलिस थाने में 12 और नए मामले दर्ज किए गए। इससे पहले शनिवार शाम को सिरसा में आठ फर्जी फर्मों के खिलाफ टैक्स चोरी के मामले दर्ज हो चुके हैं। इन फर्जी फर्मों ने टैक्स फ्री वस्तुओं के बिल बनाकर टैक्स चोरी की है। अधिकतर मामलों में सिगरेट बेचने के मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन

दूसरे दिन इन फर्मों के खिलाफ केस दर्ज
सिविल लाइन थाना पुलिस ने एक्साइज ऐंड टैक्सेशन विभाग के अधिकारी की शिकायत पर न्यू हाउसिंग बोर्ड निवासी महिला सबीना देवी की फर्म प्रो. मेसर्स श्री बालाजी ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ 1 करोड़ 20 लाख पांच हजार 963 रुपये, दूसरे मामले में सिटी थाना पुलिस ने एमसी कॉलोनी निवासी संजय कुमार की फर्म मेसर्स संजय सेल्स एजेंसी चौटाला रोड, नजदीक धर्म कांटा मंडी डबवाली के खिलाफ 18 लाख 75 हजार 983 रुपये, तीसरे मामले में एक्साइज ऐंड टैक्सेशन विभाग के अधिकारी चाप सिंह की शिकायत पर गली ठाकरांवाली निवासी प्रताप सिंह की फर्म मेसर्स गंगाराम ट्रेडर्स के खिलाफ 1 करोड़ 58 लाख पांच हजार रुपये, चौथे मामले में रानियां रोड स्थित सरस्वती कॉलोनी निवासी अशोक कुमार की फर्म मेसर्स नानक चंद अशोक कुमार के खिलाफ 1 करोड़ 27 लाख 68 हजार 349 रुपये, पांचवें मामले में सरस्वती कॉलोनी निवासी मंगतराम की फर्म मेसर्स श्री बालाजी इंटरप्राइजेज के खिलाफ 38 लाख 49 हजार 155 रुपये, छठे मामले में गली ठाकरांवाली निवासी सुशील कुमार की फर्म मेसर्स रजत ट्रेडर्स के खिलाफ 2 करोड़ 80 लाख 77 हजार 188 रुपये, सातवें मामले में न्यू हाउसिंग बोर्ड निवासी शशि गर्ग की फर्म मेसर्स पारस ट्रेडिंग कंपनी के खिलाफ 35 लाख 37 हजार 778 रुपये, आठवें मामले में आरएसडी कॉलोनी निवासी कमल बंसल की फर्म मेसर्स जय भगवती ट्रेडिंग कंपनी की दो फर्मों के खिलाफ 63 लाख 70 हजार 815 रुपये व 3 करोड़ 20 लाख 47 हजार 249 रुपये, नौवें मामले में कीर्ति नगर निवासी ताराचंद की फर्म मेसर्स भीमराज-ताराचंद के खिलाफ 29 लाख 65 हजार 530 रुपये, दसवें मामले में शहीदांवाली निवासी मदनलाल की फर्म मेसर्स जेसी इंटरप्राइजेज के खिलाफ 29 लाख 29 हजार 359 रुपये टैक्स चोरी के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किए हैं। 11वें मामले में शिव नगर हिसार वासी सुनील कुमार की फर्म मेसर्स आरडी ओवरसीज के खिलाफ 14 लाख 60 हजार 490 रुपये, 12वें मामले में अबोहर निवासी भूपिंद्र कुमार की फर्म प्रो. मेसर्स भूपिंद्र कुमार-तुषार कुमार के खिलाफ 46 लाख 13 हजार 128 रुपये टैक्स चोरी के आरोप में पुलिस ने केस दर्ज किए हैं।
विज्ञापन

कोट्स
फर्जी फर्मों के खिलाफ मामले दर्ज किए गए हैं। जल्द ही जांच शुरू की जाएगी।
-कैलाश चंद्र, थाना प्रभारी सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें