फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्ष्य 120 का, 41 कर्मियों को लग सकी वैक्सीन

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना वैक्सीनेशन प्रक्रिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग की ओर से सोमवार बड़े स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। जिले के ब्लॉकों में स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र और नागरिक अस्पताल में कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। जिसके लिए विभाग ने तैयारी शुरू कर दी है। वहीं स्वास्थ्य कर्मियों को भी दूसरी डोज लगाने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। शुक्रवार को भी जिले के चार केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन लगाई जानी थी। लेकिन दो केंद्रों पर कुल 41 कर्मी ही कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए पहुंचे। डबवाली और ऐलनाबाद में बनाए केंद्र में कोई भी कर्मचारी कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए नहीं पहुंचा। जबकि विभाग की ओर से कुल 120 का टारगेट तय किया गया था। लेकिन 41 कर्मियों को कोरोन वैक्सीन लग पाई।
विज्ञापन

15 फरवरी को स्वास्थ्य कर्मियों को भी लगाई जाएगी दूसरी डोज
प्रथम चरण के दौरान 5086 स्वास्थ्य कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाई गई थी। 28 दिनों पश्चात इन्हीं कर्मियों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगाई जाएगी। इसके लिए विभाग ने सिरसा, डबवाली, ऐलनबाद स्वास्थ्य केंद्र में दो दो सेंटर बनाए है। जिन्हें अलग-अलग कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाने का कुल 304 का टारगेट तय किया गया है।
कोट
कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए सोमवार को मैगा ड्राइव चलाया जाएगा। इसके लिए सभी केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रथम चरण में शामिल स्वास्थ्य कर्मियों को भी दूसरी डोज लगाई जाएगी। जिसकी तैयारी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. बालेश बांसल, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी, सिरसा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें