फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: नौतपा में तपा जिला, 50.3 डिग्री पहुंचा तापमान

Tue, 28 May 2024 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
भीषण गर्मी मे तरबूज बेचता रेहड़ी संचालक।
विज्ञापन
सिरसा। नौतपा की तपिश ने जिले लोगों का जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है। बढ़े तापमान से लोग घरों में कैद हो गए हैं। मंगलवार को 50.3 डिग्री तक पहुंचे अधिकतम तापमान ने आमजन के साथ पशु-पक्षियों को झुलसा दिया। वहीं न्यूनतम तापमान भी 30 डिग्री दर्ज किया गया। दिन के समय में इतनी ज्यादा तपिश थी कि घर के बाहर वही लोग नजर आए जिन्हे कोई काम था। बढ़े तापमान ने बिजली का लोड भी कई गुणा बढ़ा दिया। बिजली आपूर्ति सुचारू रखने और ट्रांसफार्मर को ठंडा रखने में अधिकारियों के साथ कर्मचारियों के भी पसीने आ गए। वहीं गर्मी के चलते बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा डायरिया की चपेट में आ रहे हैं।
विज्ञापन

बता दें कि नागरिक अस्पताल के बच्चा वार्ड में ही उल्टी, दस्त और बुखार के चलते 20 बच्चों को दाखिल किया गया। वहीं निजी अस्पतालों में भी कुछ ऐसे ही हालात देखने को मिल रहे हैं। बच्चों के साथ साथ बुजुर्गों, महिलाओं और युवा तक हीट वेव की चपेट में आ रहे हैं। नागरिक अस्पताल में 30 से 40 लोग दाखिल हैं। अस्पताल में प्रतिदिन आने वाले मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। रोजाना 200 से 300 के आसपास इन मरीजों की ओपीडी है।
कुछ ऐसा दिखा नजारा
1- बाजार : दुकानों पर ग्राहक नजर नहीं आए। दुपहिया वाहन भी नाममात्र ही देखने को मिले। बाजारों में चौपहिया वाहन ही नजर आए। भीषण गर्मी के चलते हमेशा महिलाओं से भरा रहने वाले बाजार पालिका व मीना बाजार खाली नजर आया।
विज्ञापन

2. रेलवे स्टेशन : रेलवे स्टेशन पर सवारियां कम नजर आई। गर्मी के चलते साधारण ट्रेनों में यात्रा करने से लोग दूरी बनाते हुए नजर आए। वहीं नियमित रूप से सफर करने वाले ही लोग रेल में यात्रा करते हुए मिले। हिसार जाने वाले आदेश शर्मा ने बताया कि 20 साल से हिसार की लोहामंडी में नौकरी कर रहा हूं। इतनी ज्यादा गर्मी इस बार ही देखने को मिली है।

3. बस स्टैंड : बसों में चुनिंदा ही यात्री देखने को मिले। गर्मी के चलते बसों में यात्रियों की संख्या 60 फीसदी तक कम हुई है। गर्मी के चलते गांवों से आने वाले लोग भी शहरों में आने से दूरी बना रहे हैं। जिससे रोडवेज को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा है।
4. लघु सचिवालय : जहां रेलवे और बस स्टैंड में यात्रियों की कमी देखने को मिली है। वहीं लघु सचिवालय में आने वाले लोगों में भी कमी देखने को मिली। ई दिशा केंद्र में भी जहां प्रतिदिन 300 के करीब टोकन कटते थे। अब 70 से 100 के बीच रह गए हैं।

5. पार्कों और मंदिरों : पार्कों में सुबह और शाम के समय सैर व घूमने के लिए आने वाले लोगों में 60 फीसदी की कमी आई है। इतना ही नहीं, शाम के समय मंदिरों में जाने वाले श्रद्धालुओं में कमी आई है। क्योंकि बुजुर्ग महिलाएं व पुरुष लू के चलते घरों से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं।

इस प्रकार बढ़ा तापमान

सुबह 9 बजे - 35 डिग्री

सुबह 10: 30 मिनट - 42 डिग्री
सुबह 11: 30 मिनट - 4 4 डिग्री

दोपहर 12: 30 मिनट - 47 डिग्री
दोपहर 2:30 मिनट - 50.3 डिग्री
शाम 4 बजे : 48.4 डिग्री

शाम 5 बजे : 47.6 डिग्री
शाम 6 बजे : 47 डिग्री


हवा की गति : 5 किलोमीटर

उमस - 18 प्रतिशत
यह व्यवस्था हो तो कुछ तापमान में आए कमी
शहर में तापमान में कमी लाने के लिए पिछले वर्ष नगर परिषद की ओर से एसटीपी के ट्रीट पानी को रोड स्वीपिंग मशीन से शहर की मुख्य सड़कों पर छिड़काव करवाया गया था। जिसके बाद तापमान में कुछ कमी आई थी।

गर्मी के इन दिनों में बच्चों को घरों से बाहर न निकलने दें। बच्चों को घरों में नींबू पानी, नारियल पानी व अन्य पेय पदार्थ पिलाएं। बच्चों को पूरे कपड़े पहनाएं।
-भारत भूषण , बाल रोग विशेषज्ञ

गर्मी के मौसम में मरीजों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। गर्मी में ठंडा गर्म खाने और लू की चपेट में आने वाले मरीजों ज्यादा हो गए है। रोज 15 से 20 मरीज दाखिल हो रहे हैं। लू के मौसम में खानापान पर लोगों को विशेष ध्यान देने की जरूरत है।
विज्ञापन

-डॉ. अमित कंबोज, छाती रोग विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें