सिरसा। शाह सतनाम कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो दिवसीय प्रतिभा खोज प्रतियोगिता का मंगलवार को समापन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रशासिका डॉ. चरणप्रीत कौर व प्राचार्या डॉ. रजनी बाला ने किया। पहले दिन फोटोग्राफी, वीडियोग्राफी, प्रश्नोत्तरी, कार्टूनिंग और पेंटिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
दूसरे दिन हरियाणवी नृत्य, पंजाबी गिद्दा, हिंदी व अंग्रेजी भाषण, मिमिक्री, मोनो एक्टिंग, गायन व वाद्य यंत्र वादन की प्रस्तुतियां दी गईं। मंच संचालन मंजीत कौर व करणपाल कौर ने किया। निर्णायक मंडल में डॉ. मोना सिवाच और गुरजोत कौर शामिल रहीं। परिणामों की घोषणा सहायक प्रोफेसर सुरेश कुमार ने की।
इस प्रकार रहे परिणाम
प्रश्नोत्तरी : गुनगुन, मोक्षा, पूजा (बीएड प्रथम वर्ष)
कार्टूनिंग : प्रथम मंजीत कौर, द्वितीय हसनप्रीत कौर व करणपाल कौर, तृतीय पारसी
पेंटिंग : प्रथम मोनिका, द्वितीय मंजीत कौर व पारसी, तृतीय करणपाल कौर
वीडियोग्राफी : प्रथम जशनदीप, द्वितीय कासप्रीत, तृतीय संतोष कुमारी
फोटोग्राफी : प्रथम मंजीत कौर, द्वितीय करणपाल कौर, तृतीय पारसी्र
पंजाबी नृत्य : प्रथम सलोनी, द्वितीय पूजा, तृतीय जानवी
हरियाणवी नृत्य : प्रथम अंकिता, द्वितीय पारसी, तृतीय पंकज रानी
कंटेंपररी नृत्य : प्रथम गुनगुन, द्वितीय भव्य, तृतीय जानवी
अंग्रेजी भाषण : प्रथम गुनगुन, द्वितीय जानवी, तृतीय मोक्षा
हिंदी भाषण : प्रथम मंजीत कौर, द्वितीय भावना, तृतीय कुलदीप कौर
वाद्य यंत्र वादन : प्रथम प्रमिंदर (एमएड), द्वितीय जशनदीप, तृतीय पारसी
गायन : प्रथम अनमोल कौर, द्वितीय मोक्षा, तृतीय मंजीत कौर
मिमिक्री : प्रथम हसनप्रीत कौर, द्वितीय पारसी, तृतीय अर्जुन
मोनो एक्टिंग : प्रथम मंजीत कौर, द्वितीय करणपाल कौर