फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: शिव चौक पर सरेराह चली तलवार, कारों के तोड़े शीशे

विज्ञापन
​शिव चौक पर तलवार लेकर खड़ा युवक और लगा जाम। सीसीटीवी
विज्ञापन
सिरसा। शिव चौक पर सोमवार दोपहर कार की साइड लगने पर दो चालकों के बीच विवाद बढ़ गया। इस दौरान एक सिख युवक ने अपनी कार से तलवार निकाल ली और सरेआम सफेद कार के शीशे तोड़ दिए।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच झगड़ा इस कदर बढ़ा कि सफेद कार का चालक भी भड़क गया और उसने दूसरी कार के शीशे तोड़ दिए। दोनों ने एक-दूसरे को जमकर पीटा, जिससे सड़क पर जाम लग गया। सूचना के बाद शहर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों कार चालक जा चुके थे। हालांकि घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सफेद कार के चालक ने पहले ब्राउन कार के चालक के साथ मारपीट की थी। शहर थाना प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि घटना की जांच शुरू कर दी गई है। हालांकि, अभी तक किसी पक्ष ने थाने में शिकायत दर्ज नहीं कराई है। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें