फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: 14 दिन बाद हड़ताल खत्म, 1800 टन कचरा 48 घंटे के साफ करने का दावा

Thu, 14 May 2026 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
बस स्टैंड पर जेसीबी से कचरा उठाकर डंपर में डालते हुए कर्मचारी। संवाद
विज्ञापन
सीएम आगमन के एरिया में युद्ध स्तर पर कचरा उठान जारी
विज्ञापन

- रात और दिन चलेगा उठान का कार्य, एजेंसी ने शुरू किया
- शुक्रवार सुबह चार बजे से चलेगा अभियान
फोटो 49 से 52

संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। शहर में 14 दिन की हड़ताल में 1800 टन कचरा जमा हो गया है। वीरवार को दोपहर तीन बजे हड़ताल खत्म होने की घोषणा के साथ ही युद्ध स्तर पर सफाई अभियान शुरू हो गया। कई दिनों से आराम कर रहीं एजेंसी मशीनों को तुरंत प्रभाव से मैदान में उतार दिया गया। मुख्यमंत्री के शुक्रवार के सिरसा आगमन से पहले बरनाला रोड, पुराना कचहरी रोड, बस स्टैंड एरिया को पूरी तरह से चमका दिया जाएगा। सुबह चार बजे दोनों एजेंसियों को प्रशासन ने आदेश जारी कर दिए हैं।

जेसीबी से डंपिंग पॉइंटों पर तेजी से उठान का कार्य शुरू कर दिया गया। अधिकारियों व कर्मचारियों का दावा है कि 48 घंटे के अंदर शहर को स्वच्छ कर दिया जाएगा। भले ही दिन-रात कर्मचारियों को काम करना पड़े। शहर के लोगों को कूड़े से निजात दिलाई जाएगी। वहीं, डोर-टू-डोर कूड़ा उठान भी तेजी से की जाएगी ताकि लोग गलियों व डंपिंग पॉइंटों पर कचरा न डालें।
विज्ञापन

दवाओं का करना होगा छिड़काव, प्रशासन ने दिए आदेश
शहर के डंपिंग पॉइंटों व कई अन्य पॉइंटों पर लंबे समय से कूड़ा पड़ा हुआ था। इस कारण बदबू भरा माहौल बना रहा और बीमारियां फैलने का खतरा बन चुका है। कूड़ा उठाने के बाद भी यह खतरा बना रहेगा। इसलिए प्रशासन को इन मुख्य डंपिंग पॉइंटों व अन्य जगहों पर चूने व दवाओं का छिड़काव करना होगा ताकि कर्मचारियों को भी किसी प्रकार की त्वचा या सांस संबंधी बीमारी न हो। इसको लेकर अधिकारियों ने पहले ही आदेश जारी कर दिए हैं कि दवाओं के साथ-साथ चूना भी डाला जाए ताकि कोई बीमारी किसी भी कर्मचारी या आमजन को न लगे।
सुबह चार बजे बुलाई टीम
अधिकारियों के अनुसार, सुबह चार बजे पूजा वेस्ट मैनेजमेंट, डिंग मैन पावर और नगर परिषद के सरकारी कर्मचारियों को फील्ड में बुलाया गया है। इसका मकसद यह है कि सुबह 10 बजे तक बड़े स्तर पर कूड़े की उठान कर दी जाएगी। 14 दिनों से हड़ताल पर बैठे कर्मचारियों ने भी जोश के साथ काम करने का आश्वासन दिया है ताकि जल्द से जल्द आमजन को राहत मिले। बाजारों के माहौल को बदलने का काम भी सुबह से शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन

नगर परिषद के सफाई कर्मचारी



कुल - 192



अनुबंधित 56

सरकारी कोठियों पर कार्यरत - 45



पूर्व मंत्री, सांसद, पूर्व विधायक, पूर्व सीएम के ओएसडी - 10

एजेंसी के कर्मचारी



डिंग मैनपॉवर

कुल जोन - 4

प्रत्येक जोन में सफाई कर्मचारी - 52



कुल कर्मचारी - 208



पूजा वेस्ट मैनेजमेंट

कुल वाहन - 60



कर्मचारी - 200

डंपर - 3

ट्रैक्टर ट्रॉली - 3

लोडर - 2



-

कोटस
हड़ताल खत्म हो गई है। दोपहर बाद सभी डंपिंग पॉइंटों को खाली करवाने का काम जारी है। रात तक उठान का कार्य चलेगा और बड़े स्तर पर कूड़ा पॉइंटों से उठा दिया जाएगा। सुबह चार बजे दोनों एजेंसी व परिषद के कर्मचारी फील्ड में उतर जाएंगे। 48 घंटे में शहर के माहौल को पूरी तरह से बदल दिया जाएगा।
-जयवीर सिंह, सीएसआई, नगर परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें