फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट के फैसले से प्रदेश को पानी मिलने की उम्मीद जगी : बिजली मंत्री

Fri, 06 Oct 2023 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
सिरसा। एसवाईएल के मुद्दे पर उच्चतम न्यायालय के फैसले से हरियाणा के निवासियों की अपने हिस्से का पानी मिलने की उम्मीद जल्द ही पूरी होने की संभावना प्रबल हो गई है। इसके लिए हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को इस मुद्दे की सुप्रीम कोर्ट में प्रबल और सही तरीके से पैरवी करने पर ढेरों बधाई है।
विज्ञापन


यह बात हरियाणा के बिजली मंत्री रणजीत सिंह ने स्थानीय लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में जनसुनवाई के दौरान कही। मंत्री ने कहा कि संविधान के तीन स्तंभ विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका है। न्यायपालिका की लोकतंत्र को सुदृढ़ रखने में अहम भूमिका होती है। उच्चतम न्यायालय के दिए आदेशों को लागू करना कार्यपालिका के लिए जरूरी होता है। इसलिए सुप्रीम कोर्ट के इस निर्णय से हरियाणा को एसवाईएल का पानी मिलने की उम्मीद पूरी होती नजर आ रही है। मंत्री ने पंजाब सरकार के संबंधित विशेषज्ञों को सलाह दी कि वे पंजाब सरकार को सही निर्णय लेने में मदद करें और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों की पालना सुनिश्चित करवाए। उन्होंने कहा कि आगामी वर्ष चुनावी वर्ष है। मेरी चौधरी बीरेंद्र सिंह को सलाह है कि बीजेपी छोड़ने का विचार नहीं करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें