फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sirsa News: सुपर-100 लेवल-2 की परीक्षाओं का शेडयूल जारी, 3 बैच में होंगी परीक्षाएं

Sun, 05 Apr 2026 12:25 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिरसा। सुपर-100 योजना के तहत लेवल-2 की परीक्षाओं का आयोजन अप्रैल माह में किया जाएगा। इस बार परीक्षाएं प्रदेशभर में तीन अलग-अलग बैचों में आयोजित होंगी। इसमें सिरसा जिले के विद्यार्थियों को दूसरे बैच में शामिल किया गया है। सुपर-100 लेवल-2 की परीक्षाएं 19 अप्रैल से 27 अप्रैल तक आयोजित की जाएंगी।
प्रदेश के सभी जिलों को तीन बैचों में विभाजित किया गया है ताकि परीक्षा प्रक्रिया को व्यवस्थित और सुचारु रूप से पूरा किया जा सके। पहले बैच की परीक्षाएं 19 से 21 अप्रैल, दूसरे बैच की 22 से 24 अप्रैल तथा तीसरे बैच की परीक्षाएं 25 से 27 अप्रैल तक आयोजित होंगी। सिरसा जिले के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा 22 से 24 अप्रैल के बीच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सभी परीक्षाएं कुरुक्षेत्र स्थित सुपर-100 कार्यालय में आयोजित की जाएंगी। विशेष बात यह है कि विद्यार्थियों को परीक्षा से पहले कुरुक्षेत्र में ही कैंपस में रखा जाएगा जहां उन्हें तीन दिनों तक विशेष रूप से पढ़ाया जाएगा। इसी पढ़ाई के आधार पर परीक्षा ली जाएगी ताकि छात्रों की वास्तविक समझ और तैयारी का आकलन किया जा सके।
योजना के तहत प्रदेशभर से कुल 400 मेधावी विद्यार्थियों का चयन किया जाएगा । उन्हें उच्च स्तरीय कोचिंग मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें